Menu Close

शासन अयोध्या में त्वरित श्रीराम मंदिर का निर्माणकार्य करे ! – समस्त हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन

चेन्नई (तमिलनाडू) एवं कारवार (कर्नाटक) में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन का आयोजन

चेन्नई – लोकसभा चुनाव से पूर्व आश्वासन के अनुसार मोदी शासन अयोध्या में त्वरित श्रीराम मंदिर का निर्माणकार्य करे, इसलिए पृथक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने १२ जुलाई को यहां के वलुवर कोट्टम में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन का आयोजन किया ।

इस आंदोलन में तमिलनाडू शिवसेना, भारतीय हिन्दू मुन्नानी, हिन्दू मक्कल कत्छी, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, हिन्दू युथ जागृति फोरम, विवेकानंद पेरावाई तथा हिन्दू जनजागृति समिति, इन संगठनों ने एकत्रित आकर हिन्दुत्व की ध्वनि बुलंद की ।

उस समय तमिलनाडू शिवसेना के नेता श्री. राधाकृष्णन् तथा जयम् पंडियन, भारतीय हिन्दू मुन्नानी के आर.डी. प्रभु, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के श्री. कोडम्बकम्, हिन्दू युथ जागृति फोरम्, के श्री. पाला संतोष तथा हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती उमा रविचंद्रन् ने आंदोलन को संबोधित किया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *