Menu Close

गोदावरी पुष्कर यात्रा में सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा प्रदर्शनी

भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के पूजन से प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए श्री श्री श्री मंगी रामुलु महाराज (दार्इं ओर से तृतीय)

बासर (तेलंगाना) – १४ जुलाई को सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा नंदीपेट के केदार नाथेश्‍वर आश्रम के श्री श्री श्री मंगी रामुलु महाराज के शुभहाथों यहांं के गोदावरी पुष्कर पर्व पर धर्मशिक्षा एवं राष्ट्रजागृति की प्रदर्शनी का विशाल शुभारंभ किया गया ।

तेलंगाना राज्य की गोदावरी नदी के प्रमुख किनारे पर बासर (जि. एदुलापुरम्) मुख्य घाट है । यहां १२ वर्षों में एक बार होनेवाले पुष्कर पर्व के अवसर पर तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक राज्यों से लाखों श्रद्धालु आते हैं । १४ से २४ जुलाई की कालावधि में होनेवाले इस पुष्कर पर्व के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी में सनातन के ग्रंथ, सात्त्विक उत्पाद, श्राव्यचक्रिका तथा धर्मशिक्षा फलकों का समावेश है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *