Menu Close

तेलंगाना शासन ने गोदावरी पुष्कर यात्रा के लिए बस किराए में जो वृद्धि की है, उसे निरस्त करें ! – राजन बुणगे

राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन में विषय प्रस्तुत करते हुए श्री. राजन बुणगे तथा उपस्थित हिंदुत्वनिष्ठ
कोल्हापुर : छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा चौक पर १२ जुलाई को संपन्न हुए राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन के समय हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. राजन बुणगे अपने मनोगत व्यक्त कर रहे थे । उस समय उन्होंने यह मांग की, कि ‘१२ वर्ष में एक बार होनेवाली पुष्कर यात्रा १४ से २५ की इस कालावधि में होगी । इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु तेलंगाना शासन ने  ५३० बसें छोडने की घोषणा की; किंतु उनके टिकट दर में ५० प्रतिशत की भीषण वृद्धि की है । यह निर्णय जानबूझकर हिन्दुओं की यात्रा पर पाबंदी लगाने का ही एक प्रकरण है, जो अति संतापजनक है । अतः तेलंगाना शासन यह दरवृद्धि न्यून करे ।’ उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. बाबासाहेब भोपळे, श्री. मधुकर नाजरे, रणरागिनी शाखा की श्रीमती अनिता बुणगे ने भी अपने मनोगत व्यक्त किए ।

उस समय शिवसेना के श्री. किशोर घाटगे, श्री. कपिल केसरकर, हिन्दू एकता आंदोलन के जनपदाध्यक्ष श्री. चंद्रकांत बराले, श्री. शिवाजीराव ससे, रणरागिनी शाखा की श्रीमती सुरेखा काकडे के साथ ३२ से अधिक हिन्दू धर्माभिमानी उपस्थित थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *