Menu Close

राजस्थान : दो अल्पसंख्याक लडको के साथ बंद कमरे में मिली युवती, बजरंग दल के लोगों ने की लडकोंकी धुनाई

राजस्थान : राजस्थान के ड़ा के भवानी नगर में एक मकान में दो युवकों और एक युवती को संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर हंगामा हो गया।

‘लव जिहाद’ के नाम पर जमकर हंगामा

युवकों के साथ युवती के सुनसान कमरे में बंद होने की खबर पर विश्‍व हिन्दु परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने लव जिहाद के नाम पर जमकर हंगामा मचाया। बाद में दोनों युवकों और युवती को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।

विहिप कर था निगरानी

विश्‍व हिन्दु परिषद् के जिला मंत्री विपिन  ने कहा कि हम लोग विभिन्न जगहों पर निगरानी रखकर ऐसे लड़कों की तलाश कर रहे हैं। जो कि लड़कियों को बहला-फुसलाकर अनैतिक कार्य करते हैं। रविवार को भी दो सम्प्रदाय विशेष के लड़कों ने एक लड़की को फसाया और उसके साथ अनैतिक कार्य करने की कोशिश कर रहे थे। तभी मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना हमें दी।

पुलिस ने कहा, मामला प्रेम प्रसंग का !

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा ने कहा कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। यह दोनों ‘लव गार्डन’ स्थित कोचिंग सेन्टर में पढाई करते हैं। फेसबुक पर दोनों में दोस्ती हुई और चैंटिंग पर ही इन्होंने मिलने का प्लान बनाया था। हालांकि, अभी इस मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

स्रोत : न्यूज़

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *