Menu Close

चंदीगढ : बच्‍चों से ‘अप्राकृतिक संबंध’ मामले में बाल अधिकार कार्यकर्ता जुल्फिकार खान गिरफ्तार

चंडीगढ : चंडीगढ़ पुलिस ने बाल अधिकार कार्यकर्ता और थिएटर व्यक्तित्व जुल्फिकार खान को कथित तौर पर अपने गैर सरकारी संगठन के साथ जुड़े नाबालिग बच्चों सहित कई अन्‍य बच्‍चों से ‘अप्राकृतिक सेक्स’ के मामले में गिरफ्तार किया है।

खान थिएटर, कला और रंगमंच के एक गैर सरकारी संगठन के निदेशक है। वह अपने थिएटर में कई तरह की सुविधाओं से वंचित बच्चों को सिखाने का कार्य करते हैं। इस गैर सरकारी संस्‍था में थिएटर के कार्यक्रम में लगभग ५० बच्चे पंजीकृत हैं।

अप्राकृतिक सेक्‍स के मामले में हुई खान की इस गिरफ्तारी को पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने पुष्‍ट किया है। सेक्‍टर ११ के स्टेशन हाउस अधिकारी नरेंद्र पाटियाल ने बताया कि, जुल्फिकार खान ने एनजीओ में काम करने वाले कई नाबालिग बच्‍चों के साथ- साथ कई व्‍यस्‍क लोगों का भी शोषण किया है। पाटियाल ने कहा कि, खान पिछले कई सालों से नाबालिग बच्‍चों के साथ इस काम को अंजाम देते आ रहा है।

पुलिस के अनुसार, खान को शनिवार को सेक्‍टर २४ में उन्‍हीं के ऑफिस से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने एनजीओ निदेशक पर नाबालिगों के साथ अप्राकृतिक सेक्‍स करने के आरोप में पॉस्‍को की धारा भी लगाई है।

पुलिस ने बताया कि, उन्‍होंने यह कार्यवार्इ जुल्फिकार खान के एनजीओ के पूर्व सहयोगी कंवरपाल की शिकायत के बाद की है। कंवरपाल ने एक तस्वीर के साथ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें खान एक बच्चे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे थे।

स्रोत : दुनिया

Latest News

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *