Menu Close

‘धर्मांतरण विरोधी कानून’ पारित करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हिन्दू संगठनों द्वारा सम्मान!

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सम्मानपत्र प्रदान करते हुए उपस्थित विभिन्न हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के प्रतिनिधि

कोल्हापुर – हिंदुत्व की अस्मिता के लिए ऐतिहासिक माने जा रहे धर्मांतरण विरोधी कानून को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दिए जाने के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सकल हिंदू समाज, कोल्हापुर तथा सभी हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से सम्मानपत्र प्रदान कर कृतज्ञतापूर्वक सम्मान किया गया। साथ ही चाफे के फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।

राज्य नियोजन मंडल के अध्यक्ष एवं शिवसेना विधायक श्री. राजेश क्षीरसागर तथा भाजपा सांसद श्री. धनंजय महाडिक के मार्गदर्शन में कोल्हापुर में आयोजित हिंदू धर्म परिषद में धर्मांतरण विरोधी कानून के संबंध में प्रस्ताव क्रमांक ७ पारित किया गया था। हिंदू समाज की इस दृढ़ मांग को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित कर हिंदू जनभावनाओं का सम्मान किया। इसी पृष्ठभूमि में यह कृतज्ञता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को प्रदान किया गया विशेष सम्मानपत्र

इस अवसर पर ‘महाराजा प्रतिष्ठान’ के संस्थापक श्री. निरंजन शिंदे, ‘मराठा तितुका मेळावावा’ के कार्यप्रमुख श्री. योगेश केरकर, अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता श्री. सुनील सामंत, उपाध्यक्ष श्री. विकास जाधव, उद्यमी श्री. प्रसन्न शिंदे, ‘हिंदू जागरण’ की सह-जिला संयोजक डॉ. अश्विनी माळकर, मंदिर महासंघ के श्री. अशोक गुरव, हिंदू जनजागृति समिति के समन्वयक श्री. शिवानंद स्वामी एवं श्री. कपिल कदम सहित विभिन्न हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read more on Hindu Organisations

Latest News