
गुरुग्राम (हरियाणा) – यहाँ के ‘यू-ट्यूबर’ ऋतिक चांदना ने सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानकदेव जी के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस घृणित कृत्य के बाद सिख समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया। निहंगों ने ‘यू-ट्यूबर’ ऋतिक चांदना को पकड़कर सीधे गुरुद्वारे में ले गए। वहाँ सभी के सामने नाक रगड़वाकर उससे माफी मंगवाई।
गुरुग्राम का चर्चित यूट्यूबर ऋतिक चाँदना अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने अपनी हरकतों से करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुँचाई है।
समाचार यहाँ पढ़े 🔗 https://t.co/gPQ2NqWlBs @oneindianewscom #ritikchandna #gurunanakdevji #SikhCommunity #NihangSikh… pic.twitter.com/xzgOY73uXM
— One India News (@oneindianewscom) August 4, 2026
इससे पहले उसने गाय को मांस (चिकन) खिलाकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई थी। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई की थी। इस मामले में उसके विरुद्ध पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया था और उसे गिरफ्तार किया गया था।
स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात








