-
कट्टर हिन्दुत्वनिष्ठ होने का द्वेष मन में रखकर हत्या करने का पत्नी का आरोप
-
नगर निगम के कर्मचारी संगठन ने पुकारा अनिश्चितकालीन हडताल
-
४ धर्मांधों को बंदी बनाया गया

अहिल्यानगर – नगर निगम के विद्युत विभाग के कर्मचारी धीरज परदेशी पर ७ अगस्त को धर्मांधों ने मुकुंदनगर क्षेत्र में प्राणघातक आक्रमण किया । धीरज परदेशी जब नगर निगम के पथदीपों (स्ट्रीट लाइट) का कार्य कर रहे थे, तब यह घटना घटी । इस आक्रमण में गंभीर रूप से आहत हुए धीरज परदेशी की उपचार के समय ९ अगस्त को दुखद मृत्यु हो गई । इस प्रकरण में हैदराबाद सिटी पुलिस के कार्य दल की सहायता से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूनुस शेख, मेहराज सैयद, सिराज सैयद तथा मुस्तकीम सैयद को बंदी बनाया है । इस घटना के विरोध में ‘सकल हिन्दू समाज’ के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय के बाहर ही धरना प्रदर्शन करते हुए ‘नगर बंद’ का आह्वान किया । तत्पश्चात बाजारों की दुकानें तत्काल बंद करवाई गईं । नगर निगम के कर्मचारियों ने भी इस घटना के विरोध में १० अगस्त से अनिश्चितकालीन हडताल घोषित की है । ‘जब तक इस प्रकरण के समस्त आरोपियों को बंदी नहीं बनाया जाता, तब तक नगर निगम का संपूर्ण कार्य ठप्प रखा जाएगा’, ऐसी घोषणा श्रमिक संगठन की ओर से की गई है । संपूर्ण नगर की आवश्यक सेवाओं को छोडकर ८० प्रतिशत नागरिक सुविधाएं बंद रखी गई हैं ।
“माझ्या नवऱ्याला का मारलं?” हिंदू कुटुंबाचा आक्रोश; पत्नीचा सवाल
धीरज परदेशी यांच्या मृत्यूनंतर त्यांच्या पत्नीने भावुक होत न्यायासाठी आक्रोश केला. “हिंदू म्हणून जन्माला आलो, हीच आमची चूक होती का? म्हणून माझ्या नवऱ्याला मारलं?” असा सवाल करत त्यांनी संताप आणि दुःख व्यक्त केले.… pic.twitter.com/RLdMyxX9l6
— Sudarshan मराठी (@SudarshanNewsMH) August 10, 2026
वास्तविक प्रकरण क्या है ?
कब्रिस्तान में विद्युत स्तंभ का कार्य चल रहा था । इस समय अहिल्यानगर नगर निगम के विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी धीरज परदेशी पर धर्मांधों की भीड ने प्राणघातक आक्रमण किया । इस आक्रमण में धीरज के मस्तक सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं । धीरज से मारपीट कर आरोपी पलायन कर गए । उन्होंने धीरज से मारपीट क्यों की ?, यह यद्यपि स्पष्ट नहीं हो सका है ।
मुकुंदनगर क्षेत्र से जिहाद को निधि आपूर्ति होने का राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक संग्राम जगताप का आरोप !
राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक संग्राम जगताप ने चिकित्सालय पहुंचकर धीरज के स्वास्थ्य का समाचार लिया था । मुकुंदनगर तथा गुलमोहर क्षेत्र से होने वाली जिहाद को संदिग्ध धन आपूर्ति होने का गंभीर आरोप उन्होंने इस समय किया । इस घटना के मुख्य सूत्रधार की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ऐसी मांग उन्होंने इस समय की ।
आरोपी को बंदी बनाए बिना अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे – विधायक संग्राम जगताप की चेतावनी
धीरज परदेशी का शव ९ अगस्त को चिकित्सालय में शव-परीक्षा (पोस्टमार्टम) के लिए ले जाया गया था; परंतु मुख्य आरोपी को बंदी बनाए बिना अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे, ऐसी चेतावनी विधायक संग्राम जगताप ने दी । ‘यदि मुख्य आरोपी को बंदी नहीं बनाया गया, तो १० अगस्त को शव प्रत्यक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लाकर रखूंगा’, ऐसी भी चेतावनी उन्होंने दी । यह समाचार प्राप्त होने तक धीरज परदेशी का शव अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाया गया था ।
दिवंगत संविदा कर्मचारी की पत्नी का गंभीर आरोप !
धीरज कट्टर हिन्दुत्वनिष्ठ थे, इसी का द्वेष मन में रखकर हत्या किए जाने का आरोप उनकी पत्नी ने किया है । साथ ही जिस स्थान पर धीरज पर आक्रमण किया गया, उसी स्थान पर उनका अंतिम संस्कार करने की चेतावनी परिजनों ने प्रशासन को दी है ।
हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की बंद की चेतावनी !
विविध हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने भी इस घटना का तीव्र विरोध करते हुए बंद की चेतावनी दी है । बंद की घोषणा के मध्य हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के मध्य कहासुनी हुई । धीरज की मृत्यु के पश्चात नगर में तनाव का वातावरण निर्मित हो गया है । कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशाल पुलिस बल एवं राज्य आरक्षित दल की टुकडी नगर में तैनात की गई है ।
आरोपियों के गृहों पर अतिक्रमण की सूचना पत्र, १० दिनों का पुलिस संरक्षण !
इस प्रकरण के आरोपियों को ९ अगस्त को देर रात्रि न्यायालय में उपस्थित किया गया । सुनवाई के पश्चात न्यायालय ने तीनों आरोपियों को १० दिनों की पुलिस अभिरक्षा प्रदान की है । आरोपियों के ग्राम में बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग विधायक संग्राम जगताप एवं विधायक अक्षय कर्डिले सहित हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से की गई थी । मुस्तकीम सैयद, मेहराज सैयद तथा सिराज सैयद के नागादेवले स्थित गृहों पर ग्राम पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हेतु सूचना पत्र (नोटिस) प्रेषित किए हैं । संबंधित निर्माण ग्राम पंचायत सीमा के अंतर्गत भूमि पर, तथा रिक्त स्थान पर अनधिकृत होने का उल्लेख सूचना पत्र में किया गया है ।








