फाल्गुन कृष्ण पक्ष दि्वतीया, कलियुग वर्ष ५११५
भोपाल (मध्यप्रदेश) – मध्यप्रदेशके पूज्यपाद संत श्री आसारामजी बापूका आश्रम गिरानेकी नियोजित कार्रवाईके विरोधमें 'विश्व हिंदु परिषद' तथा 'बजरंग दल' इन हिंदुनिष्ठ संगठनोंने आंदोलन करनेकी चेतावनी दी है । (पू. आसारामबापूके आश्रमकी रक्षा हेतु विहिंप तथा बजरंग दलका नेतृत्व करना, यह अभिनंदनीय बात है; किंतु यह कृत्य करनेमें विलंब क्यों हुआ इसका उत्तर भी उन्हें हिंदुओंको देना चाहिए ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात) उपर्युक्त संगठनोंके कार्यकर्ताओंने भोपाल नगरमें वाहन परिक्रमा (‘रॅली’) के आयोजनसे इसका प्रारंभ किया । बजरंग दलके राज्य निमंत्रक कमलेश ठाकुरद्वारा यह सूचना प्राप्त हुई कि बेरागढ आश्रमसे छोलातक निकाली गई इस परिक्रमाद्वारा भोपाल महानगरपालिका एवं जनपद प्रशासनको आश्रम गिरानेसे रोके जानेकी चेतावनी दी गई, साथ ही इस परिक्रमाका उद्देश्य यह था कि अभिभावक अपने बालकोंको 'वेलेंटाईन डे' मनानेसे परावृत्त करें ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








