Menu Close

योग दिवस के खिलाफ अब ईसाइयों ने उठाई आवाज

योग दिवस के खिलाफ अब ईसाइयों ने उठाई आवाज देश में कैथोलिक पादरियों की शीर्ष इकाई कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) ने २१ जून को योग दिवस मनाने के सरकार के फैसले पर गुरुवार को नाराजगी जताते हुए कहा कि रविवार का दिन देश में ईसाइयों के लिए ‘पवित्र दिवस’ होता है।

CBCI के अध्यक्ष एवं साइरो-मलंकरा मेजर आर्कबिशप कार्डिनल बेसेलिओस क्लीमिस ने हालांकि कहा कि चर्च योग के खिलाफ नहीं है जिसे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सहित कुछ मुस्लिम संगठनों ने ‘इस्लाम विरोधी’ करार दिया है।

यह उल्लेख करते हुए कि ‘महत्वपूर्ण आयोजन आजकल रविवार के दिनों में मनाए जा रहे हैं’, कार्डिनल ने कहा कि चर्च संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी चिंता उठाएगा।

सरकार कह चुकी है कि २१ जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए इसमें शामिल होना ‘बाध्यकारी’ नहीं है।

स्त्रोत : आज तक

Read more on ईसाई

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *