Menu Close

यौन उत्पीडन केस : भारतीय पादरी ने कबूला जुर्म

वॉशिंगटन : अमेरिकी प्रांत मिनेसोटा में वर्ष २००५ में १६ वर्षीय अमेरिकी लडकी का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी भारतीय पादरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

रेव जोसेफ पैलेनिवेल जेयापॉल (६०) को इस मामले में पिछले साल नवंबर में भारत से अमेरिका प्रत्यर्पित कराया गया था। उसे १५ साल तक की कैद हो सकती है। फैसला १५ जून को सुनाया जाना है।

लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद जेयापॉल सितंबर २००५ में दक्षिण भारत आ गए थे। अमेरिका में यौन उत्पीड़न के आरोपों में वांछित जेयापॉल को भारतीय पुलिस ने मार्च २०१२ में गिरफ्तार कर लिया था।

जेयापॉल ने एक मामले में आपराधिक यौन व्यवहार का आरोप स्वीकार कर लिया। अब २५ वर्ष की हो चुकी पीडि़ता ने जेयपॉल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें छूने के लिए मजबूर किया।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Read more on ईसाई

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *