Menu Close

सनी लियोन पुलिस के सामने हुईं पेश

मुंबई : अश्लीलता फैलाने के आरोपों से घिरी अभिनेत्री सनी लियोन बुधवार को मुंबई से सटे ठाणे पुलिस थाने अपनी सफ़ाई दर्ज कराने पहुंचीं। सनी लियोन के खिलाफ़ वेबसाइटों और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अश्लील तस्वीरें बांटने के आरोप में डोम्बीवली थाने में मामला दर्ज हुआ था।

१४ मई को सनी के खिलाफ़ 292, 192A, 294 RW 34, भारतीय महिला प्रस्तुतिकरण और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं तीन और चार के तहत ममाला दर्ज किया गया। अभिनेत्री के खिलाफ़ ये मामला एक गृहणी ने दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया कि ‘सनी के नाम से जारी वेबसाइट पर अश्लील सामग्री मिली। ऐसे पोस्ट लोगों और ख़ास तौर पर बच्चों के दिमाग को प्रदूषित करते हैं।’

मामला डोम्बीवली पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए ठाणे पुलिस की साइबर सेल के पास भेजा है। साइबर सेल के सामने ही बुधवार को सनी ने खुद पर लगे आरोपों पर अपनी सफ़ाई दी।

स्त्रोत : खबर एनडीटीव्ही

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *