वासनांध मौलवी !
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – बरेली में एक धार्मिक स्थल में तैनात मौलाना ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। मदरसे में पढ़ने आए छात्र को अकेला पाकर मौलाना उसे कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। छात्र के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कतुबखाना में धार्मिक स्थल में मदरसा भी चलता है, जहां पर इम्तियाज नाम का मौलाना छात्रों को पढ़ाता था। यहां पर मध्य प्रदेश का रहने वाला १० साल का छात्र तालीम ले रहा है, मौलाना ने उसे अकेला पाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।
इसके बाद मौलाना ने छात्र को मुंह बंद रखने की धमकी दी, लेकिन छात्र ने सारी बात अपने भाई को बता दी। इसके बाद भाई छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
स्त्रोत : न्यूज १८








