Menu Close

ऑस्ट्रेलिया ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ सख्त किए अपने तेवर

भारत इस्लामिक स्टेट के विरोधमें एेसे कदम कब उठाएगा ? – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

tony_abbottऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने रविवार को कहा कि सरकार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने वाले नागरिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक स्टेट में शामिल होने, उसका समर्थन और प्रचार करने वालों पर उठाए जाने वाले उन सख्त कदमों में ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता छीनना और इस्लामिक स्टेट से रिश्ता तोडकर लौटे या ऐसा चाहने वालों पर अभियोग चलाना शामिल हो सकता है।

सरकार ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि नागरिकता अधिनियम में संशोधन किया जाएगा ताकि ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उन्हें उनकी दोहरी नागरिकता से वंचित किया जा सके।

एबॉट ने कहा, ‘विदेशों में आतंकवादी समूहों के साथ मिलकर लड़ रहे या यहां ऑस्ट्रेलिया में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले लोग हमारे खिलाफ हथियार उठा रहे हैं। यह कल्पना से परे है कि हम अपने देश के लोगों के बीच ऐसे लोगों को बने रहने की इजाजत दें, जो हमें बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।’

प्रधानमंत्री ने बताया, ‘कम से कम २५० ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बहक कर इस्लामिक स्टेट के मौत के गलत रास्ते पर चल पड़े हैं। इनमें से कुछ बहुत कम उम्र के हैं।’

स्रोत : नवभारत

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *