Menu Close

वर्तमान समय में नेपाल में भूकंप पीडितों की सहायता हेतु हिन्दू जनजागृति समिति के दल में रहनेवाले स्वयंसेवकों के प्रत्यक्ष अनुभव

१. १२ मई २०१५ को भक्तपुर में गिरे भवनों की स्वच्छता चल रही थी । वहां हिन्दू जनजागृति समिति के स्वयंसेवक स्थानीय नागरिक तथा नेपाल के सैनिक भारतीय सैनिकों को सहायता कर रहे थे । इसी समय भूकंप का बडा धक्का लगा एवं पहले से ही आधे गिरे हुए घर पुनः गिरने लगे । इस समय भारत एवं नेपाल के सैनिकों ने सभी को अच्छी तरह सुरक्षित बाहर निकाला ।

२. समिति के कुछ स्वयंसेवक काभरे जिले के एक गांव में जाकर अन्न एवं त्रिपाल एवं तंबुओं का वितरण कर लौट रहे थे । मार्ग में ही उन्हें भूकंप का बडा धक्का प्रतीत हुआ । वे उचाई पर थे, इसलिए उन्हें नीचे स्थित गांव के अनेक घर मिट्टी में मिलते हुए एवं सर्वत्र धूल उडती दिखाई दी ।

३. सभी को घर के बाहर खुले स्थान पर, मैदान में, मुख्य मार्ग पर तथा राष्ट्रीय महामार्ग पर आकर रुकने का आवाहन किया जा रहा था ।

४. पशुपतिनाथ में भूकंप पीडितों के लिए शिवसेना नेपाल संगठन द्वारा अस्थायी शिविर खडा किया गया है । समिति के सदस्यों के निवास एवं भोजन की व्यवस्था भी इसी शिविर में की गई है ।ता हरिश्चंद्र जैन के साथ ६ अधिवक्ताओं ने आगरा के न्यायालय में याचिका प्रविष्ट की है ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *