Menu Close

वडगांव (पुणे) में सनी लिओन के विरुद्ध लोणावला पुलिस थाने में परिवाद

हिन्दू जनजागृति समिति का अश्लीलता विरोधी उपक्रम

nivedan(दार्इं ओर) सहायक तहसीलदार सुषमा पैकेकरी को निवेदन देते हुए (बार्इं ओर से)
ह.भ.प. जयश्रीताई गायकवाड, अधिवक्ता देवदास शिंदे, श्री. नितीन घोटकुले एवं अन्य धर्माभिमानी

वडगांव (तहसील मावळ, जिला पुणे) – अश्लील चलचित्र अभिनेत्री सनी लिओन एवं उसके सहयोगियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु पुलिस को वैसे आदेश दिए जाने हेतु सहायक तहसीलदार सुषमा पैकेकरी को ह.भ.प. जयश्रीताई विजय गायकवाड ने हिन्दुवनिष्ठ संगठन एवं धर्माभिमानियों के साथ निवेदन दिया । ह.भ.प. जयश्रीताई गायकवाड ने मावळ तहसील के लोणावला के पुलिस थाने में इस संदर्भ में  परिवाद भी प्रविष्ट किया है । परिवाद प्रार्थना पत्र सहायक पुलिस निरीक्षक आपसुंदे एवं सहायक पुलिस निरीक्षक इंगवले को दिया गया ।

इस अवसर पर गोधाम अध्यक्ष श्री. नितीन घोटकुले, हिन्दू स्वाभिमान प्रतिष्ठान के सचिव अधिवक्ता देवदास शिंदे, केंद्राई गोशाला के ह.भ.प. जयश्रीताई गायकवाड विद्यालय के अध्यक्ष श्री. धनंजय गावडे, हिन्दुत्वनिष्ठ उद्योगपति सोमनाथ भोंडवे, सर्वश्री सुनील ढोरे, बबलु कालेकर, सागर ढोरे, मावळ गोरक्षा दल पवन मावळ के परिसर के कार्यकर्ता, गोरक्षक के साथ ७० से अधिक धर्माभिमानी उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News