Menu Close

मध्यप्रदेश : ‘फादर’ कर रहा था ‘नन’ से दुष्कर्म, मामला दर्ज

माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

सागर (मध्यप्रदेश) : मध्यप्रदेश के सागर में चर्च के फादर के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फादर फरार है। पुलिस फरार फादर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि श्यामपुरा चर्च की नन ने फादर फ्रिजो चिरमिल की हरकतों से परेशान होकर वर्ष २०१२ में काम छोड़ दिया था। जिसके बाद वह एक स्कूल में टीचर बन गई। फादर फ्रिजो चिरमिल का स्थानांतरण दूसरे चर्च में हो जाने की सूचना मिलने पर पीडि़ता नन महिला थाने पहुंची।

नन ने थाने में फादर फ्रिजो चिरमिल के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। थाने में पीडि़ता नन के लिखित बयान भी लिए गए। महिला थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र और बयान के आधार पर फादर फ्रिजो चिरमिल के खिलाफ धारा ३७६, ५०६ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फादर फरार है।

स्त्रोत : जागरण

Read more on ईसाई

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *