Menu Close

पादरी कर रहा था दस वर्षो से लड़की का यौन शोषण

कार्तिक कृष्ण ५ , कलियुग वर्ष ५११५


मुंबई – मुंबई में एक पादरी के हाथों यौन शोषण की शिकार हुई चौदह वर्ष की लड़की की दास्तान सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। बेसहारा लड़कियों को सहारा देने के नाम पर इस लड़की का शोषण महज चार वर्ष की उम्र से ही शुरू हो गया था। यह सब करने वाला और कोई नहीं बल्कि वह शख्स था जिसपर उसके लालन पालन की जिम्मेदारी थी। शराबी पिता ने उसको चार वर्ष की उम्र में ही एक पादरी को बेच दिया था। इसके बाद उसकी जिंदगी में जो कुछ घटित हुआ उसकी कल्पना करने से भी शरीर में सिहरन पैदा कर देता है। पादरी ने लगातार कई वर्षो तक उसका यौन शोषण किया। जब वह शारीरिक तौर पर भी बड़ी हुई तो पादरी ने उसपर शादी का दवाब तक बनाया। वह इतने पर ही नहीं रुका। शारीरिक संबंध न बनाने पर उसको यातनाएं तक दी जाने लगी। यहां तक की उसको रोज गर्भनिरोधक गोलियां खाने के लिए बाध्य किया गया।

स्त्रोत : जागरण

Read more on ईसाई

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *