Menu Close

जेल में उल्टा फहराया तिरंगा

श्रावण शुक्ल ११, कलियुग वर्ष ५११५ 

 


होशंगाबाद : मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के नवीन जिला जेल मे स्वाधीनता दिवस पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा उल्टा फहराए जाने की जानकारी मिली है। नवीन जेल परिसर में करीब ८ घंटे तक राष्ट ध्वज उल्टा फहराता रहा और अधिकारी कर्मचारी इस बात से बेखबर रहे। 

जब दोपहर साढे तीन बजे किसी अन्य ने इस बारे में जेल प्रबंधन का ध्यान आकर्षित कराया तब आनन फानन में ध्वज को उतारकर ठीक प्रकार लगाया गया। जेल अधीक्षक सती कुमार उपाध्याय का कहना है कि मुख्य प्रहरी राजेन्द्र सोनी को इस बारे में कारण बताओ नोटिस दिया है। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
स्त्रोत : दैनिक पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *