युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हिंदू संगठनों ने आंदोलन के माध्यम से की जोरदार मांग

इचलकरंजी (जिला कोल्हापुर): महाराष्ट्र में लगातार कथित ‘लव जिहाद’ के नए मामले सामने आने से युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। कोल्हापुर जिले के शिरोली के बाद इचलकरंजी में भी लगातार दो सप्ताह के भीतर ऐसा मामला सामने आने का दावा किया गया है। इस पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘लव जिहाद विरोधी कानून’ को बिना किसी विलंब के तुरंत लागू कर प्रभावी ढंग से अमल में लाया जाए, इस मांग को लेकर 6 जुलाई को हिंदू जनजागृति समिति, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद–राष्ट्रीय बजरंग दल तथा सकल हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में प्रांताधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार आंदोलन किया गया।
आंदोलन के बाद प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा निकालकर नायब तहसीलदार संजय काटकर को तथा शिवाजीनगर पुलिस थाने में पुलिस निरीक्षक शरद नेमाणे को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर इचलकरंजी महानगरपालिका की महिला एवं बाल कल्याण सभापति रूपाली सातपुते, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद–राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री पंढरीनाथ ठाणेकर, श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान के प्रसाद जाधव, हिंदू जनजागृति समिति के शिवानंद स्वामी, ‘स्वामी समर्थ केंद्र’ की मीना माने तथा ‘ओजस्विनी वाहिनी’ की हर्षदा शेखावत ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद–राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला विशेष संपर्क प्रमुख संतोष हत्तीकर, संतोष पाटील, दत्तात्रय पाटील, मनोहर म्हेत्रे, संतोष कांदेकर, अनिकेत तानुगडे, अशोक पुरोहित, श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान के मंगेश मस्कर, चंद्रकांत जासूद, विनोद ओझा, हिंदू जनजागृति समिति के मधुकर नाझरे, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के अशोक गुरव, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के शहर उपाध्यक्ष भगवंतराव जांभळे सहित बड़ी संख्या में हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हाथकणंगले में भी सौंपा गया ज्ञापन

हातकणंगले (जिला कोल्हापुर) : युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘लव जिहाद विरोधी कानून’ को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर हिंदू जनजागृति समिति की ओर से निवासी नायब तहसीलदार संदीप चव्हाण को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर भाजपा के ग्रामीण जिला सदस्य पंकज बुठ्ठे, ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष रावसाहेब शिंगे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भावेश पटेल, श्री शिवप्रतिष्ठान युवा हिंदुस्थान के शिवाजी हांडे, शिवसेना के उपतालुकाप्रमुख अजित देवमोरे, सचिन देवमोरे, आर्य समाज के पुरोहित महेश पाटील, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के अशोक गुरव एवं किरण गुरव, महेश सावंत, शंकर बंडगर, ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के सागर सुतार, हिंदू जनजागृति समिति के संतोष सणगर एवं किरण दुसे, तथा हिंदू विधिज्ञ परिषद के बाबासाहेब भोपळे उपस्थित थे।








