‘गोमंतक मंदिर महासंघ’ की आपत्ति के बाद पर्यटन विकास निगम का निर्णय
मुख्यमंत्री हस्तक्षेप कर शीघ्र नई निविदा जारी करें! – श्री मल्लिकार्जुन देवस्थान समिति की मांग

काणकोण: अवे, खोतीगांव, काणकोण स्थित श्री मल्लिकार्जुन मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का ठेका गोवा पर्यटन विकास महामंडल ने 3 जुलाई को अल्लाबक्ष मुल्ला नामक एक मुस्लिम व्यक्ति को दिया था। मंदिर का कार्य अन्य धर्म के ठेकेदार को दिए जाने के मामले पर ‘गोमंतक मंदिर महासंघ’ तथा सोशल मीडिया पर अनेक श्रद्धालुओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इस आपत्ति का तत्काल संज्ञान लेते हुए गोवा पर्यटन विकास महामंडल ने 6 जुलाई को उक्त निविदा निरस्त कर दी। इस घटना के बाद खोतीगांव, काणकोण स्थित श्री मल्लिकार्जुन मंदिर समिति ने 7 जुलाई को काणकोण में आयोजित एक पत्रकार परिषद में मांग की कि मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत इस मामले में हस्तक्षेप करें तथा मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए शीघ्र नई निविदा जारी कराई जाए।
Welcome step by Goa Govt !
Goa Government Cancels Temple Renovation Contract Awarded to Muslim Contractor Allahbaksh Mulla.@TourismGoa @HinduJagrutiOrg pic.twitter.com/INDfMCd5et
— 🚩 Ramesh Shinde 🇮🇳 (@Ramesh_hjs) July 7, 2026
खोतीगांव, काणकोण स्थित श्री मल्लिकार्जुन मंदिर के अध्यक्ष श्री साहिल देसाई ने पत्रकार परिषद में कहा, “मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का ठेका एक गैर-हिंदू व्यक्ति को दिए जाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। हालांकि, इस कार्य का ठेकेदार अल्लाबक्ष मुल्ला केवल लाइसेंसधारक था और उसने यह कार्य उप-ठेके के रूप में जगदीश भट नामक एक हिंदू व्यक्ति को सौंपा था। जगदीश भट मंदिरों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य करते हैं। अब गोवा पर्यटन विकास महामंडल ने यह ठेका निरस्त कर दिया है। सरकार को मंदिर और उसके परिसर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए शीघ्र मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ करना चाहिए तथा इसके लिए नई निविदा जारी करनी चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को स्वयं इस मामले में ध्यान देना चाहिए।”
गोमंतक मंदिर महासंघ के सचिव श्री जयेश थळी ने सरकार द्वारा तत्काल आपत्ति का संज्ञान लेकर गैर-हिंदू व्यक्ति के नाम पर जारी की गई निविदा निरस्त किए जाने पर सरकार की सराहना की।








