‘श्याम सिंह मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज’ में ‘लव जिहाद’ विषय पर आयोजित हुआ मार्गदर्शन कार्यक्रम

नोएडा (उत्तरप्रदेश) – हिंदू जनजागृति समिति की ओर से यहां सेक्टर 73, सरफाबाद स्थित ‘श्याम सिंह मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज’ में ‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता मणि मुंजाल ने 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ‘लव जिहाद’ की गंभीरता और उसके दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी। उपस्थित छात्राओं ने विषय को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर छात्राओं को समिति द्वारा प्रकाशित ‘लव जिहाद’ विषयक ग्रंथ की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या गीता शर्मा ने विद्यालय में नियमित रूप से संस्कार वर्ग आयोजित करने का अनुरोध किया। इस व्याख्यान का लाभ लगभग 100 छात्राओं ने लिया। विशेष बात यह रही कि विद्यालय में अवकाश होने के बावजूद 10वीं और 12वीं की छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

क्षणिकाए
विद्यालय की प्राचार्या ने सनातन संस्था के ग्रंथों का एक संच तथा ‘लव जिहाद’ विषय पर 25 ग्रंथों की मांग की। उन्होंने कहा कि ये ग्रंथ विद्यालय के पुस्तकालय में रखे जाएंगे और छात्राओं को पढ़ने हेतु उपलब्ध कराए जाएंगे।








