Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे का राजस्थान में हिंदू राष्ट्र संपर्क अभियान दौरा

हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे ने राजस्थान राज्य के जयपुर और जोधपुर क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां की हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों, उनके पदाधिकारियों एवं विभिन्न मान्यवर व्यक्तियों से भेंट कर उनसे संवाद साधा।

इस संपर्क अभियान के माध्यम से हिंदू राष्ट्र की स्थापना हेतु संगठित प्रयास, धर्मजागृति तथा हिंदू एकता के विषयों पर मार्गदर्शन और विचार-विमर्श किया गया। प्रस्तुत है इस दौरे का संक्षिप्त वृत्तांत।

माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा से संवाद

बाईं ओर से डॉ. स्वाती मोदी, श्री. शीतल मोदी तथा ‘अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. संदीप काबरा को हिंदी भाषा का ‘धर्मशिक्षण फलक’ ग्रंथ भेंट करते हुए सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे

जोधपुर में सद्गुरु डॉ. पिंगळे ने माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. संदीप काबरा से भेंट की। इस अवसर पर समाज की वर्तमान स्थिति तथा उसके पुनरुत्थान हेतु आवश्यक प्रयासों के विषय में चर्चा हुई।

इस दौरान श्री. संदीप काबरा ने हिंदू जनजागृति समिति के कार्य को आवश्यक सहयोग देने की तत्परता व्यक्त की।

सारथी फाउंडेशन की संचालिका लकेश चौधरी से भेंट !

जयपुर (राजस्थान) – जयपुर यात्रा के समय सद्गुरु डॉ. पिंगळेजी ने सारथी फाउंडेशन की संचालिका लकेश चौधरी से भेंट की ।  इस समय स्वदेशी बीज बैंक के संचालक श्री. रितेश सिंह उपस्थित थे । उनके बीच राष्ट्र एवं धर्म के साथ ही अध्यात्म विषय पर चर्चा हुई ।

जयपुर महाराष्ट्र मंडल के शिष्टमंडल के साथ संवाद

सद्गुरु डॉ. पिंगळेजी श्री. संजय कर्णिक को समिति की जानकारी पुस्तिका देते हुए, साथ में अन्य कार्यकारी सदस्य

सद्गुरु डॉ. पिंगळेजी ने जयपुर के महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों से संवाद किया । इस बातचीत में नई पीढी को हमारे गौरवशाली धर्म एवं हमारी सांस्कृतिक धरोहर के साथ जोडने हेतु किस प्रकार के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं, इस पर प्रमुखता से बातचीत हुई । इस बैठक में जयपुर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष श्री. संजय कर्णिक, उपाध्यक्ष श्री. नितिन तटके, कोषाध्यक्ष श्री. मुकुंद सोहोनी एवं कार्यकारी सदस्य श्री. रमेश कुलकर्णी उपस्थित थे ।

जयपुर में ‘सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान (राजस्थान शाखा)’ के पदाधिकारियों से संवाद

स्वातंत्र्यवीर सावरकर की तरह राष्ट्र और धर्मरक्षा हेतु अध्ययनपूर्ण कार्य आवश्यक ! – सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे

आज हिंदू जातियों में विभाजित हैं, यह एक झूठा नैरेटिव है, जिसे योजनाबद्ध तरीके से समाज पर थोपा गया है। वास्तव में वर्तमान व्यवस्था और राजनेताओं ने हिंदुओं में विभाजन उत्पन्न किया है। ऐसी स्थिति में स्वातंत्र्यवीर सावरकर की तरह हमें भी राष्ट्ररक्षा और हिंदू जागृति के लिए अध्ययनपूर्वक कार्य करना चाहिए, ऐसा मार्गदर्शन हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे ने किया।

जयपुर में सद्गुरु डॉ. पिंगळे ने ‘सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान, जयपुर’ तथा ‘महाराष्ट्र मंडल’ के प्रतिनिधियों से भेंट की। इस अवसर पर प्रतिष्ठान की ओर से उन्हें स्वातंत्र्यवीर सावरकर की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम में प्रतिष्ठान की राज्य समन्वयक विजया पारीक, सह-समन्वयक राघव गर्ग, सुशीला परिहार, प्रवीण सिंह राजावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जोधपुर में मातृशक्ति हेतु आयोजित चर्चा सत्र

युवाओं को अध्यात्म की सबसे अधिक आवश्यकता ! – सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे

आज के अंधकारमय कलियुग में केवल श्रवणभक्ति पर्याप्त नहीं है, बल्कि अध्यात्म को जीवन में आचरण में लाना आवश्यक है। अध्यात्म ऐसा शास्त्र है, जो व्यक्ति को अनुकूल और प्रतिकूल दोनों परिस्थितियों में स्थिर तथा आनंदी रहना सिखाता है।

अनेक लोगों को लगता है कि अध्यात्म केवल वृद्धों के लिए है; परंतु आज इसकी सर्वाधिक आवश्यकता युवाओं को है। इसलिए महिलाएं इस ओर विशेष ध्यान दें कि उनके बच्चे करियर के साथ-साथ धर्म, अध्यात्म और साधना से भी जुड़े रहें, ऐसा मार्गदर्शन हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे ने किया।

उन्होंने जोधपुर स्थित ‘आशापूर्णा एन्क्लेव्ह’ में मातृशक्ति से संवाद साधा। इस अवसर पर डॉ. स्वाती मोदी, सुमन चौधरी सहित अनेक प्रमुख महिलाएं उपस्थित थीं।

Latest News