Menu Close

‘अमृता विश्वविद्यापीठम्’ के संचालक डॉ. यू. कृष्णकुमार से हिंदू जनजागृति समिति की सदिच्छा भेंट

डॉ. यू. कृष्णकुमार को भेंटवस्तु देते हुए श्री. श्रीराम लुकतुके तथा साथ में श्री. नंदकुमार कैमल

कोचीन (केरल) : ‘अमृता विश्वविद्यापीठम्’ के संचालक डॉ. यू. कृष्णकुमार से हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से हाल ही में सदिच्छा भेंट की गई। विश्वविद्यालय परिसर में हुई इस भेंट में समिति की ओर से श्री. श्रीराम लुकतुके तथा श्री. नंदकुमार कैमल उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति द्वारा चलाए जा रहे धर्मजागृति अभियान, ‘लव जिहाद’ विरोधी अभियान तथा राष्ट्र-धर्मरक्षण हेतु किए जा रहे विविध उपक्रमों की जानकारी डॉ. कृष्णकुमार को दी गई। इस समय डॉ. कृष्णकुमार ने आश्वासन दिया कि, “हिंदुत्व के कार्य के लिए आगामी समय में आवश्यक हर प्रकार का सहयोग करूंगा।”

हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य का गौरव !

“आप सभी सनातन धर्म के लिए निःस्वार्थ भाव से पूर्णकालिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, यह अत्यंत दुर्लभ उदाहरण है और आज के समय की बड़ी आवश्यकता भी है। आपके निःस्पृह कार्य के कारण आप हमें हमारे परिवार के सदस्यों के समान लगते हैं”, ऐसे शब्दों में डॉ. यू. कृष्णकुमार ने समिति के कार्य और साधकों के प्रति आदर व्यक्त किया।

विशेष सूत्र

१. आध्यात्मिक परंपरा

डॉ. यू. कृष्णकुमार जगद्गुरु माता अमृतानंदमयी देवी के शिष्य हैं तथा वे अनेक वर्षों से ‘सेवा’ के रूप में इस विश्वविद्यालय के संचालक पद का दायित्व संभाल रहे हैं।

२. शोधकार्य पर चर्चा

इस अवसर पर विश्वविद्यालय में वर्तमान में चल रहे ‘इंडियन नॉलेज सिस्टम’ (भारतीय ज्ञान प्रणाली) तथा ‘वेदपाठ’ से संबंधित शोधकार्य पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Latest News