
शाहूवाडी – तहसीलदार कार्यालय परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई न होने के कारण वहां दुर्गंध फैल रही है तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो गई है। स्वच्छता के लिए तथा हाथ धोने हेतु लगाए गए वॉश बेसिन में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। उसके नीचे लगे पानी निकासी के पाइप भी टूटे हुए हैं तथा अन्य समस्याएं भी मौजूद हैं। इसलिए तहसीलदार कार्यालय परिसर के सार्वजनिक शौचालयों की दुर्दशा के संबंध में शीघ्र कार्रवाई की जाए, ऐसी मांग का निवेदन हिन्दू विधिज्ञ परिषद की ओर से शाहूवाडी तहसीलदार सीमा सोनवणे को सौंपा गया।
निवेदन स्वीकार करने के बाद तहसीलदार ने संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर हिन्दू विधिज्ञ परिषद के श्री बाबासाहेब भोपळे, हिन्दू जनजागृती समिति के श्री चंद्रकांत म्हापसेकर तथा ‘महाराष्ट्र मंदिर महासंघ’ के श्री प्रसाद कुलकर्णी उपस्थित थे।








