Menu Close

‘कॉर्पोरेट’ क्षेत्र में पनप रहे जिहाद के विषय में जागरूकता निर्माण करनी चाहिए – शंभू गवारे, पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक, हिंदू जनजागृति समिति

शास्त्र धर्म प्रचार सभा द्वारा प्रकाशित ‘ट्रुथ’ एवं ‘भारताजीर’ के 94वें वर्षगांठ के अवसर हिन्दू जनजागृति समिति का सहभाग !

कोलकाता (बंगाल) – यहां पर स्थित शास्त्र धर्म प्रचार सभा के मुख्यालय में 19 अप्रैल को ‘ट्रुथ’ अंग्रेजी भाषा के एवं ‘भारताजीर’, बांग्ला भाषा के सपताहिक की 94वीं वर्षगांठ मनाई गई । इस अवसर पर हुगली, बंगाल से गौर महाराजजी ने मुख्य अतिथि के रूप में मार्गदर्शन किया । इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक शंभू गवारे को वक्ता के रूप में निमंत्रित किया गया था, उन्होंने अपने वक्तव्य में नासिक की घटना के कारण जिन्हें यह लग रहा था कि उनके बच्चे अच्छे पढ लिखकर बडी कंपनी में जॉब कर रहे हैं, अर्थात अब वो स्थिर (सेटल) हो गए, ऐसा विचार करना सर्वथा अनुचित होगा, हमें हमारे बच्चों को समाज की वास्तविकता से अवगत करवाना होगा एवं स्वयं भी जागरूक और संगठित रहना होगा ।

कार्यक्रम में शास्त्र धर्म प्रचार सभा के श्री जयनारायण सेनजी, सोवन सेनगुप्ता, ‘ट्रुथ’ के संपादक पूज्य शिवनारायण सेनजी, उपसंपादक डॉक्टर कौशिकचंद्र मलिक, भारतीय साधक समाज के संस्थापक श्री अनिर्बान नियोगीजी एवं पंडित उपेन्द्र मोहनजी के अनेक भक्तगण प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन प्रणाली से सहभागी हुए थे ।

Latest News