Menu Close

मीरा रोड : धर्म पूछा, कलमा पढने को कहा.. इनकार करने पर जिहादी ने 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से आक्रमण

महाराष्ट्र में पहलगाम दोहराने का प्रयास

बच्चों को आनलाइन केमेस्ट्री और गणित पढाता है आरोपी

आरोपी जैब जुबैर अंसारी

मुंबई : महाराष्ट्र के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर हुए हमले के मामले मामले में जांच अब और गहराती जा रही है। जांच एजेंसी सूत्रों के अनुसार, इस घटना का आतंकी कनेक्शन है और इसमें लोन वुल्फ हमले की आशंका जताई जा रही है। जांच के दौरान आरोपी के पास से एक नोट बरामद हुआ है, जिसमें ISIS, जिहाद और गाज़ा जैसे शब्द लिखे पाए गए हैं। आरोपी ने इन गार्ड्स से उनके धर्म के बारे में पूछा था और यह भी पूछा था कि क्या वे कलमा पढ़ सकते हैं।

कट्टरपंथी विचारों से भरे नोट मिलने पर गहराया शक

सूत्रों के अनुसार आरोपी के पास से जो नोट मिला है उसमें धमकी भरे वाक्य और कट्टरपंथी विचारों के संकेत मिले हैं, जिससे जांच एजेंसियों का शक और गहरा गया है। नोट में लिखा है-जैसे- “LONE WOLVES WILL POUNCE ON YOU, You mushrikeen will see real jihad in bilad Hind from now!” इसके अलावा कुछ असंगत बातें भी लिखी गई थीं, जैसे“People, family, wives, parents… will leave you. May Allah guide them. Gaza will only be free by…”. शुरुआती जांच में संदिग्ध परिस्थितियां सामने आने के बाद मामला एटीएस को सौंप दिया गया। आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट, मोबाइल डेटा, ब्राउज़िंग हिस्ट्री और कम्युनिकेशन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। 

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा

पुलिस के मुताबिक आरोपी ज़ुबैर पहले मौके पर पहुंचा और मस्जिद का रास्ता पूछकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह फिर लौटा और इस बार उसने गार्ड से उसका धर्म पूछा और फिर ‘कलमा’ पढने को कहा। जैसे ही गार्ड ने ऐसा करने से इनकार किया। आरोपी ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह सिक्योरिटी केबिन में घुसा जहां मौजूद दूसरे गार्ड पर भी इसी तरह हमला किया गया।

आरोपी के घर की तलाशी के दौरान कुछ ऐसे नोट्स और दस्तावेज मिले जिनमें कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS से जुड़ी विचारधारा के संकेत पाए गए। कुछ नोट्स में ‘लोन वुल्फ’, ‘जिहाद’ और ‘गाज़ा’ जैसे शब्द लिखे मिले।

साइंस ग्रैजुएट है आरोपी जुबैर, अमेरिका में भी रह चुका है

ज़ुबैर अंसारी एक साइंस ग्रेजुएट है। वह कई साल तक अमेरिका में रह चुका है। भारत लौटने के बाद वह मीरा रोड में अकेले रह रहा था और ऑनलाइन केमिस्ट्री पढ़ाने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि नौकरी नहीं मिलने और अकेलेपन के दौरान वह धीरे-धीरे ऑनलाइन कट्टरपंथी कंटेंट की तरफ झुक गया। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपी सोशल मीडिया, वीडियो प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए ऐसे कंटेंट के संपर्क में आया, जो कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देता है।

आरोपित के पीछे का नेटवर्क भी तलाशा जाएगा : देवेंद्र फडणवीस

मीरारोड में सिक्योरिटी गार्ड्स पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य गृहमंत्रालय के प्रभारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि, फिलहाल घटना की जांच ‘लोन वुल्फ एंगल’ यानी एक व्यक्ति द्वारा ही हमला करने से की जा रही है। लेकिन भविष्य में घटना की जांच सिर्फ पकड़े गए आरोपित तक ही सीमित नहीं रहेगी। बल्कि यह भी देखा जाएगा कि उसके पीछे कोई नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा है।

संपादकीय टिप्पणी
शिक्षा का अभाव या बेरोजगारी के चलते मुस्लिम कट्टर बनते है, ऐसा कहनेवालों को अब जुबैर के विषय में क्या कहना है ? उच्च शिक्षित होने के बाद भी इनकी मानसिकता यही है, यह इससे सिद्ध होता है ! - सम्पादक, हिन्दुजागृति
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति

Latest News