Menu Close

हुब्बळी के जिम में हुए ‘लव जिहाद’ प्रकरण की जांच NIA को सौंपे : ‘रणरागिणी’ शाखा की मांग

हिंदू जनजागृति समिति की ‘रणरागिणी’ प्रतिनिधि मंडल ने ‘लव जिहाद’ पीड़ित हिंदू परिवार से मुलाकात की !

हुब्बळी (कर्नाटक) – यहां के एक फिटनेस जिम में हुए कथित लैंगिक शोषण और ‘लव जिहाद’ के मामले से पूरे राज्य में हलचल मच गई है। इस प्रकरण में समीर मुल्ला और उसकी बहन तैसेम मुल्ला को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। इस मामले की गहन जांच के लिए इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपा जाए, ऐसी मांग हिंदू जनजागृति समिति की महिला शाखा ‘रणरागिणी’ की ओर से श्रीमती भव्या गौडा ने की। वे हुब्बळी के पत्रकार भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में बोल रही थीं।

रणरागिणी प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के माता-पिता से भेंट की

इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग का ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही रणरागिणी के प्रतिनिधियों ने पीड़िता के घर जाकर उसके माता-पिता से पूरे प्रकरण की जानकारी भी ली। इस दौरान उच्च न्यायालय की अधिवक्ता शकुंतला शेट्टी, सोमवंश सहस्रार्जुन क्षत्रिय समाज की नेत्री श्रीमती नीता मेत्राणी, रणरागिणी गदग समन्वयक श्रीमती रानी चंदावरी, हिंदू जनजागृति समिति के राज्य समन्वयक श्री गुरुप्रसाद गौड़ा तथा हिंदू नेता श्री तेजस गौड़ा उपस्थित थे।

पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार को ज्ञापन सौंपा गया

श्रीमती भव्या गौड़ा ने बताया कि जिम संचालक समीर मुल्ला कथित रूप से हिंदू लड़कियों से मित्रता करता था, उन्हें नशीला पदार्थ मिलाकर पेय पिलाता था, उनके साथ दुष्कर्म कर उनके नग्न फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था तथा उन पर धर्मांतरण का दबाव बनाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बहन तैसेम मुल्ला हिंदू लड़कियों की उससे पहचान करवाकर उन्हें प्रभाव में लेकर इस जाल में फंसाने में मदद करती थी।

मीडिया से संवाद करते हुए श्रीमती भव्या गौडा

इसी जिम से जुड़े एक अन्य युवक को भी इसी प्रकार के मामले में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिससे इस प्रकरण की गंभीरता और बढ गई है, ऐसा भी उन्होंने कहा। अधिवक्ता शकुंतला शेट्टी ने समीर मुल्ला, तैसेम मुल्ला और संबंधित जिम की गहन जांच की मांग की।

newsletter_hn]

Latest News