Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से जळगांव (महाराष्ट्र) में धर्मशिक्षण वर्गों का सम्मेलन

धर्मप्रेमियों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद !

जळगांव – यहां के विखरण गांव में हिंदू जनजागृति समिति की ओर से 3 धर्मशिक्षण वर्ग प्रारंभ किए गए हैं। इन तीनों वर्गों का एकत्रित सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुछ जिज्ञासुओं ने वर्ग में सिखाए गए सिद्धांतों को आचरण में लाने के अपने अनुभव साझा किए।

समिति की धर्मशिक्षण वर्ग उपक्रमसेविका कु. सायली पाटील ने कालानुसार साधना, गुरुकृपायोग अनुसार साधना के चरण तथा व्यक्तित्व विकास के महत्व पर मार्गदर्शन किया।

समिति के जिला युवा संघटक श्री निखिल कदम ने भी सक्रिय रहकर धर्मसेवा कैसे की जा सकती है, इस विषय पर मार्गदर्शन किया। समिति के श्री विनोद शिंदे ने सनातन संस्था के संस्थापक तथा हिंदू जनजागृति समिति के प्रेरणास्थान सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले जी का परिचय कराया।

इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए श्री प्रदीप कुंवर, श्री जितेंद्र चौधरी, श्री प्रकाश माळी तथा विखरण गांव के धर्मशिक्षण वर्ग से जुड़े धर्मप्रेमियों ने आगे आकर सेवा की। इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर अनेक लोगों ने अपने गांव में भी धर्मशिक्षण वर्ग प्रारंभ करने की मांग की।

Latest News