वडकी (पुणे) में विराट हिन्दू सम्मेलन
विराट हिन्दू सम्मेलन में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा हिन्दू राष्ट्र के लिए संगठित होने का आवाहन

हडपसर (पुणे) – भारत आध्यात्मिक दृष्टि से स्वयंभू हिन्दू राष्ट्र है; अब समय आ गया है कि इसे संवैधानिक रूप से भी हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए। इसके लिए प्रत्येक हिन्दू का सक्रिय होना समय की आवश्यकता है। ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक श्री सुनील घनवट ने किया। वे हडपसर के निकट वडकी नाला में आयोजित भव्य ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में बोल रहे थे।
श्री सुनील घनवट ने आगे कहा कि, एक ओर अफजलखान की कब्र का उदात्तीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाता है, तो दूसरी ओर छत्रपति शिवाजी महाराज के सिंधुदुर्ग किले स्थित मंदिर की उपेक्षा की जाती है। इस मंदिर के लिए केवल 500 रुपये मासिक अनुदान देना छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान है।
इस अवसर पर ‘सरसेनापति हंबीरराव मोहिते गोशाला’ के संस्थापक पंडित काका मोडक सहित अनेक धर्मप्रेमी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।








