पुणे, सोलापुर, अकोला, सांगली सहित कई जिलों में हुए सामूहिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्ण भागीदारी

हिंदू नववर्ष के प्रारंभ का प्रतीक गुडीपडवा महाराष्ट्र में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति (HJS) द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक गुडी पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
पुणे

पुणे जिले में कसबा पेठ, आळंदेवाड़ी, केंजल, परगांव (सालू-मालू), श्री शिरसाई माता मंदिर (गोकवाड़ी), पौड, मोई गांव, उर्से, श्री राधाकृष्ण मंदिर, तुकाई टेकड़ी, कालेपदल, हडपसर और आधे मावळ सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का आयोजन हिंदू जनजागृति समिति और मंदिर महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
श्री राधाकृष्ण मंदिर, तुकाई टेकडी (कालेपदल, हडपसर) में आयोजित कार्यक्रम में सनातन संस्था की संत पूज्या मनीषा पाठक की विशेष उपस्थिति रही। समिति ने जिले के विद्यालय, हाउसिंग सोसाइटी और मंदिरों में गुडीपडवा के आध्यात्मिक महत्व के बारे में जागरूकता सत्र भी आयोजित किए। उचित पद्धति से गुडी स्थापित करने का प्रशिक्षण तथा शास्त्र बतानेवाली प्रदर्शनी भी लगाई गईं, जिनमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सोलापुर

सोलापुर जिले में 15 स्थानों पर सामूहिक गुड़ी पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। प्रमुख स्थानों में मल्लिकार्जुन मंदिर, श्री गणेश मंदिर (दामनीनगर), श्री गणपति मंदिर (रामदेवनगर, शेलगी), विंकर वसाहत (गांधीनगर), वेंकटेश मंदिर (अशोक चौक), सिद्ध गणेश हनुमान मंदिर (70 फुट रोड), नीलमनगर, ब्रह्मनाथनगर, वैष्णव मारुति मंदिर (ओल्ड घरकुल), रुद्र मारुति मंदिर, न्यू घरकुल एस-पॉइंट, पोषमा मंदिर (विनायकनगर) और अक्कलकोट की रामगली आदि शामिल थे।

इन कार्यक्रमों में ब्रह्मध्वज पूजन, प्रभु श्रीराम की आरती, नामजप (जप) और हिंदू राष्ट्र की स्थापना के संकल्प जैसे कार्यक्रम हुए। कई स्थानों पर पहली बार सामूहिक रूप से गुड़ी स्थापित की गई, जिससे लोगों में एकता और उत्साह का वातावरण बना।
श्री दत्त मंदिर (ओल्ड घरकुल, डी-2 समूह) में स्वरजाली न्यूज चैनल के श्री यश मुगद्याल, शिवलीला गुब्याद और श्री गिरीश गोस्की भी उपस्थित थे। विशेष रूप से आत्मरक्षा में प्रशिक्षित युवतियों ने कार्यक्रमों के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और उपस्थित लोगों ने धर्म रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
सांगली



अकोला

अकोला जिले के फडके नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में भी सामूहिक गुड़ी पूजन किया गया, जहां श्रद्धालु नागरिकों ने एकत्र होकर हिंदू राष्ट्र की स्थापना का संकल्प लिया।
बुलढाणा

बुलढाणा जिले के चिखली में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लोगों ने भक्ति और एकता की भावना के साथ भाग लिया और हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
अंत में यह संदेश दिया गया कि शास्त्रों के अनुसार त्योहारों को मनाने से सामाजिक समरसता बढती है, एकता मजबूत होती है और समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को बल मिलता है।








