Menu Close

मंदिर महासंघ का कार्य अत्यंत सराहनीय – प.पू. विजयेंद्र सरस्वती

अमळनेर – यहां प.पू. विजयेंद्र सरस्वती जी का मंदिर महासंघ के राष्ट्रीय संगठक श्री सुनील घनवट जी ने दर्शन किया। इस अवसर पर श्री सुनील घनवट जी ने उन्हें मंदिर महासंघ द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

मंदिर महासंघ के कार्य के विषय में जानने के बाद प.पू. विजयेंद्र सरस्वती जी ने कहा कि “मंदिर महासंघ का कार्य अत्यंत सराहनीय है। इस माध्यम से मंदिरों का संगठन हो रहा है, यह बहुत महत्वपूर्ण बात है।” इस प्रकार उन्होंने मंदिर महासंघ के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि. मंदिरों का संगठित होना वर्तमान समय की आवश्यकता है और इस दिशा में मंदिर महासंघ का कार्य सराहनीय है।

Latest News