
फरीदाबाद (हरियाणा) – 16 मार्च को यहां के सेक्टर 19 स्थित जीव कल्याण संस्थान में हिंदू जनजागृति समिति के सहयोग से योग कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में योग के माध्यम से स्वास्थ्य और आत्म-विकास कैसे करे इस पर मार्गदर्शन किया गया जिसमें विभिन्न योग तकनीकों और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया ।
इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग के लाभों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है । इस कार्यशाला में समाज के 19 लोग सम्मिलित हुए।

क्षणिकाएं
- जीव कल्याण संस्थान के महासचिव श्री प्रहलाद गर्ग जी का इस कार्य शाला के आयोजन में सकारात्मक सहयोग रहा ।
- वहां उपस्थित सभी महिलाओं को इस कार्यशाला में सहभाग लेकर बहुत अच्छा लगा और उनका उत्साह बढ़ा ।








