
नई दिल्ली – मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता और चर्चित मॉडल सायली सुर्वे ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी शादी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि अपनी 10 साल की शादी के दौरान उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। सायली सुर्वे ने हाल ही में हिंदू धर्म में वापसी की है और अपने मुस्लिम पति आतिफ तासे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Former Miss India Earth Sayali Surve married Atif in 2019 despite family opposition and & onverted to Islam, taking the name Ateeja. She’s alleging harassment and pressure to follow strict Islamic practices by her husband and his family. pic.twitter.com/45fpmyC3t6
— मधुमिता (@madhu_mita_) March 10, 2026
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली सायली सुर्वे फिलहाल मुंबई में रहती हैं और चार बच्चों की मां हैं। हाल ही में हिंदू धर्म में वापसी की है और अपना नाम बदलकर ‘आद्या सुर्वे’ कर लिया है। हाल ही में उन्होंने मीडिया से बातचीत में आतिफ तासे से शादी, धर्म परिवर्तन और मानसिक उत्पीड़न को लेकर बात की और अपना दुख सबके सामने रखा।
क्या है पूरा मामला?
सायली सुर्वे ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने 2017 में मीरा-भाईंदर के उद्योगपति आतिफ तासे से लव मैरिज की थी, जिसे वह अपने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिली थी। उनके परिवार ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया था, लेकिन उन्होंने सबके खिलाफ जाकर शादी कर ली। एक फैसला जिसे वह अब अपनी जिंदगी की ‘सबसे बड़ी गलती’ बता रही हैं । शादी के वक्त उन्हें इस्लाम अपनाना पड़ा था और उनका नाम बदलकर ‘अतेज़ा तासे’ रख दिया गया था ।
सायली ने मीडिया से बात करते हुए बताया, ‘मुझे कन्वर्जन करना पड़ा, क्योंकि निकाह करना जरूरी था और कन्वर्ट होना भी जरूरी था। पहले प्रोसीजर हुई, उसके बाद मैं वहीं रहती गई’। उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप 24 घंटे गालियों के अलावा कुछ सुनने को नहीं मिलता और बिना किसी गलती के मार-पीट होती है तो जो चीजें आपके लिए पहले नॉर्मल नहीं होतीं, वो धीरे-धीरे नॉर्मलाइज हो जाती हैं’।
सायली ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू हो गया था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जबरन धर्मांतरण के दबाव का सामना करना पड़ा और हिंदू परंपराओं को निभाने पर विरोध किया जाता था ।
4 बच्चों के खातिर ये सब सहा
सायली ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं और बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने 10 साल तक यह प्रताड़ना सहन की। वह भावुक होते हुए कहती हैं, ‘एक मां कभी नहीं चाहती कि उसका घर टूटे या बच्चों के सिर से माता-पिता का साया हटे, लेकिन इंसान के तौर पर अब मेरा धैर्य जवाब दे चुका था’। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहती थीं कि उनके बढ़ते बच्चे इस हिंसा को देखें और जीवनभर का ट्रॉमा लेकर जिएं।
‘लव जिहाद का मामला है’
सायली ने स्पष्ट तौर पर कहा, ‘डिफिनेटली लव जिहाद का मामला है। कई लोग मना करते हैं और बोलते हैं कि जब मैंने खुद ये किया था तो आज क्या बोलना। जब मैंने ये डिसीजन लिया था, तब इतनी समझ नहीं थी। मैं भरोसे में, उन्हें एक अच्छा इंसान समझ कर गई थी। ये सारी चीजें इस धर्म में जरूर होती हैं’।
Miss India Earth 2019 finalist Sayali Surve married Mohammad Atif against her parents’ wishes in Pune.
Reconverted to Hinduism and changed her name to Aadya Surve.
She alleged harassment and forced conversion to Islam during her marriage to businessman Aatif Tase. pic.twitter.com/L9NZpTcoZw
— VARAHA WARRIOR (@VarahaWarrior) March 10, 2026
घर वापसी और पुलिस शिकायत
लगातार उत्पीड़न से तंग आकर सायली ने हिंदू संगठनों से संपर्क किया। पिंपरी-चिंचवड़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हवन और मंत्रोच्चार के साथ उनकी हिंदू धर्म में वापसी हुई। इस कार्यक्रम में सांसद मेधा कुलकर्णी, विधायक उमा खापरे और बजरंग दल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सायली ने अपने चारों बच्चों के नाम भी बदल दिए हैं ताकि वे अपने मूल धर्म से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई एफआईआर दर्ज कराई हैं और दो दिन में अपना बयान दर्ज कराएंगी। सुरक्षा कारणों से वह मुंबई नहीं जा सकीं, लेकिन पुलिस उनकी मदद कर रही है और उनके बयान लेने पुणे आएगी। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, ‘कोई भी लड़की जो ऐसी चीजें झेल रही है, प्लीज मत झेलो। भगवान ने हमें यह जीवन ऐसे रावणों के हाथों खोने के लिए नहीं दिया है’।








