Menu Close

नेपाल में मस्जिद के सामने से हिन्दुओं द्वारा बैंड बाजे के साथ बारात निकालने पर जिहादियों द्वारा हिंसाचार

५ मिनट के लिए पुलिस को हटा दो , तो हिन्दुओं को फाड डालेंगे – जिहादियों की धमकी

२ पुलिसकर्मियों सहित ८ लोग घायल

१८ मुसलमानों को बंदी बनाया

नेपाल में हिन्दुओं की जनसंख्या ८१ प्रतिशत तथा मुसलमानों की ५ प्रतिशत होते हुए भी वे हिन्दुओं को फाड डालने की धमकी देते हैं , यह हिन्दुओं के लिए लज्जाजनक है ।

जो भारत में हो रहा है , वही नेपाल में भी हो रहा है । इससे बार-बार यह सिद्ध हो रहा है कि विश्वभर के हिन्दू निर्बल हैं । यदि हिन्दू इस मानसिकता से बाहर नहीं निकले , तो आने वाले कुछ वर्षों में उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा । इस बात में कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए । – सम्पादक, हिन्दुजागृति

काठमांडू (नेपाल) – नेपाल के मधेश प्रदेश में भारत की सीमा से लगे रौतहट जिले के गौर नगरपालिका क्षेत्र में मस्जिद के सामने से हिन्दुओं द्वारा बैंड बाजे के साथ बारात निकालने पर मुसलमानों ने हिन्दुओं पर आक्रमण कर दिया । इस समय पथराव तथा आगजनी की गई । इसमें २ पुलिसकर्मियों सहित ८ लोग घायल हो गए । हिंसा के प्रसारित वीडियो में मुसलमान यह धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं कि “५ मिनट के लिए पुलिस को हटा दो , तो हिन्दुओं को फाड डालेंगे ।” स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है । तब भी गौर के आंतरिक क्षेत्रों में तनाव बना हुआ है और आगजनी की घटनाएं पूरी तरह से नहीं रुकी हैं ।

हिंसा की पृष्ठभूमि

गौर नगरपालिका-६ के सनगड़ा गांव में १९ फरवरी की सायं मस्जिद में रमजान के समय नमाज चल रही थी । उसी समय मस्जिद के सामने से वाद्ययंत्रों के साथ बारात निकाली जा रही थी । वाद्य बजाने को लेकर मुसलमानों ने आपत्ति की तथा बारात रोक दी । इसके बाद दोनों पक्षों में झडप हुई । इस समय एक वाहन को आग लगा दी गई । स्थिति बिगडने से रोकने के लिए प्रशासन ने सैकडों पुलिसकर्मी नियुक्त किए ।

समझौते के बाद भी पुनः पथराव

२० फरवरी को दिनभर तनाव बना रहा , सायं को दोनों पक्षों के बीच ६ बिंदुओं पर समझौता हुआ । इसके बाद भी २१ फरवरी की सुबह ९ बजे मुसलमानों द्वारा पुनः पथराव प्रारम्भ कर दिया गया । इसका प्रभाव गौर के वार्ड नंबर ४ , ५ और ६ में भी देखा गया । स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में गोली (हवाई फायरिंग) चलाई तथा आंसू गैस के गोले छोडे । अंततः प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पडा ।

सेना की नियुक्ति, फिर भी तनाव 

मुसलमानों ने कई वाहनों में आग लगा दी तथा घरों में तोडफोड की । पुलिस के अनुसार ६ मोटरसाइकिलें और २ जीप जला दी गईं । गौर नगरपालिका-४ के मचकुटिया टोल में एक दोपहिया वाहन को भी आग लगा दी गयी । कर्फ्यू लगाने के बाद नेपाल पुलिस तथा नेपाली सेना को नियुक्त किया गया है । मुख्य सडक क्षेत्र अपेक्षाकृत शांत है , परंतु अंदरूनी क्षेत्रों में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है । पुलिस ने इस घटना में अब तक १८ मुसलमानों को बंदी बनाया है ।
मुख्य जिला अधिकारी दिनेश सागर भूसाल ने बताया कि पूर्व में मुडबलवा गेट , पश्चिम में लालबकैया बांध , उत्तर में बम नहर तथा दक्षिण में गौर भंसार कार्यालय तक कर्फ्यू प्रभावी है ।

Latest News