Menu Close

नागपुर में श्री संत गजानन महाराज प्रकटदिन के अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति का व्याख्यान

हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए ईश्वरीय अधिष्ठान आवश्यक ! – अतुल अर्वेन्ला, समन्वयक, हिंदू जनजागृति समिति, नागपुर

नागपुर – श्री संत गजानन महाराज प्रकटदिन के अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति की ओर से तुकडोजीनगर, नरसाला रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में ‘हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए साधना की आवश्यकता’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया था।

हिंदू जनजागृति समिति के नागपुर समन्वयक श्री अतुल अर्वेन्ला ने कहा कि, हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए ईश्वरीय अधिष्ठान आवश्यक है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा नियमित साधना करना समय की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में परिसर के बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री अर्वेन्ला ने आध्यात्मिक साधना का महत्व समझाया तथा राष्ट्र और धर्म संकट में होने पर गुरुपरंपरा द्वारा धर्मसंस्थापना के लिए दिए गए योगदान की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने साधना संबंधी शंकाओं का समाधान कराया तथा प्रत्येक महीने इस प्रकार का व्याख्यान आयोजित करने की मांग भी की। हिंदू जनजागृति समिति के इस उपक्रम की सभी ने सराहना की और भविष्य के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभाग लेने की भी इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम की सफलता के लिए मंदिर प्रबंधन समिति ने विशेष प्रयास किए।
 

Latest News