Menu Close

समस्तीपुर (बिहार) में हिंदू राष्ट्र-जागृति व्याख्यान का आयोजन

भारत को इस्लामी राष्ट्र बनने से बचाने के लिए हिंदू राष्ट्र आवश्यक – सद्गुरु निलेश सिंगबाळ, हिंदू जनजागृति समिति

समस्तीपुर (बिहार) – हिंदू राष्ट्र-जागृति व्याख्यान को संबोधित करते हुए हिंदू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबाळ ने कहा कि, हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित संगठन ‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ से जुड़े जिहादी प्रकरण में छापेमारी की, जिसमें वर्ष 2047 तक भारत का विभाजन कर देश में इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश सामने आई।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या विस्फोट, अवैध घुसपैठ और धर्मांतरण के माध्यम से भारत की जनसंख्या संरचना बदलने का गहरा षड्यंत्र चल रहा है। यदि तथाकथित धर्मनिरपेक्षता के नाम पर अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण जारी रहा, तो भारत में इस्लामी शासन आ सकता है। इसलिए इसे रोकने के लिए हिंदू राष्ट्र की स्थापना आवश्यक है।

यह व्याख्यान ‘बनारस एस्टेट’ में आयोजित किया गया था। इसी प्रकार का एक अन्य व्याख्यान ‘प्रीतिका इंटरनेशनल होटल’ में भी आयोजित हुआ। दोनों कार्यक्रमों में हिंदू जनजागृति समिति के उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक श्री विश्वनाथ कुलकर्णी भी उपस्थित थे।

Latest News