सहारनपुर में मार्गदर्शन सत्र

सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) के शारदानगर में आयोजित एक विशेष मार्गदर्शन सत्र में हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश शिंदे ने वर्तमान समय की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल व्यक्तिगत आध्यात्मिक साधना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज और धर्म पर हो रहे आक्रमणों को रोकने के लिए धर्मशक्ति का जागरण आवश्यक है। हिंदुओं पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक अतिक्रमण किए जा रहे हैं तथा युवा पीढ़ी में वैचारिक भ्रम उत्पन्न कर उन्हें अपनी जड़ों से दूर करने का षड्यंत्र चल रहा है।
श्री शिंदे ने कहा कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हमें संगठित होकर अपने गौरवशाली इतिहास और धर्मशास्त्र के वास्तविक अर्थ को समझना होगा। जागरूकता और एकजुटता के माध्यम से ही वर्तमान समस्याओं का समाधान संभव है।
उन्होंने ‘हलाल जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ जैसे विषयों पर अपनी बात रखते हुए इनके संदर्भ में समाज को सजग रहने का आह्वान किया। साथ ही ‘आदर्श रामराज्य’, अर्थात ‘सनातन राष्ट्र’ की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी हिंदुओं से संगठित होकर कार्य करने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रम में शारदानगर के नगरसेवक श्री संजय सैनी, ‘सनातन संस्कार सेवा संघ’ के अध्यक्ष श्री मुकेश तलवार सहित अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।








