Menu Close

“स्वयं राष्ट्राभिमान का पालन कर उसे आचरण में लाना ही सच्चा गणतंत्र है” – भूषण देवरुखकर, हिंदू जनजागृति समिति

व्याख्यान में उपस्थित नागरिक

विरार – गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाने वाला दिन है। अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का उचित सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसके लिए हम स्वयं राष्ट्राभिमान को संजोएं और प्रत्येक नागरिक को उसके लिए सक्रिय करें, यही सच्चा गणतंत्र है, ऐसा वक्तव्य हिंदू जनजागृति समिति के श्री भूषण देवरुखकर ने यहां दिया। वे 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यशवंतनगर स्थित ‘वायलेट’ इमारत क्रमांक 16 में आयोजित एक व्याख्यान में बोल रहे थे।

इस अवसर पर परिसर के 100 से अधिक नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में परिसर के श्री रवि माली और श्री नीलेश माली का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। परिसर की ओर से श्री भूषण देवरुखकर का सत्कार भी किया गया।

इस दौरान क्रांतिकारियों के चित्रों की फ्लेक्स प्रदर्शनी तथा सनातन संस्था की ओर से आध्यात्मिक ग्रंथों और सात्त्विक उत्पादनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

Latest News