Menu Close

गोवा : विद्यालय तथा मंदिरों के नीकट शराब की दुकानों को बंद करने की हिन्दू जनजागृति समिति की मांग

हिंदू जनजागृति समिति की मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से मांग

पणजी – विद्यालयों और मंदिरों से 100 मीटर के भीतर स्थित सभी शराब की दुकानों के लाइसेंस तुरंत रद्द किए जाएं, तथा बाल अधिकारों और सार्वजनिक व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कडी कार्रवाई की जाए, ऐसी मांग हिंदू जनजागृति समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को एक ज्ञापन के माध्यम से की है।

ज्ञापन में कहा गया है, “विधानसभा के हाल ही में हुए शीतकालीन सत्र में सरकार ने जानकारी दी है कि, विद्यालयों के पास कुल 91 शराब की दुकानें हैं। सामाजिक और नैतिक दृष्टिकोण से यह एक गंभीर विषय है। विद्यालयों के आसपास शराब की दुकानों की मौजूदगी से छात्रों पर शराब सेवन के दुष्परिणाम पडने और उनके नशे की ओर आकर्षित होने की संभावना बढती है। शराब पीने वालों द्वारा छेडछाड और अभद्र व्यवहार के कारण छात्राओं में असुरक्षा की भावना निर्माण होती है। ये सभी तत्व बच्चों के समग्र विकास में बाधा डालने वाले हैं। बच्चों का भविष्य, समाज का नैतिक स्वास्थ्य और सार्वजनिक व्यवस्था सुरक्षित रखने के लिए सरकार को तुरंत उचित कदम उठाने चाहिए।”

Latest News