क्रांतिगाथा प्रदर्शनी से युवा पीढ़ी में देशभक्ति का निर्माण होगा! – दर्शकों की प्रतिक्रिया

कामथे (ता. चिपळूण) – देश को प्राप्त स्वतंत्रता क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली है। राष्ट्र के लिए किए गए उनके त्याग की गाथा युवा पीढ़ी तक पहुंचे और उससे देशभक्त पीढी का निर्माण हो, इसी उद्देश्य से हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘क्रांतिगाथा प्रदर्शनी’ का आयोजन किया जाता है। इसी उद्देश्य से तालुका के कामथे स्थित मा. बालासाहेब माटे माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में 26 जनवरी को हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘क्रांतिगाथा प्रदर्शनी’ आयोजित की गई।

इस प्रदर्शनी को देखने के बाद अनेक जिज्ञासुओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “विद्यार्थियों तथा युवाओं में जागृति लाने के उद्देश्य से हिन्दू जनजागृति समिति राष्ट्रधर्म का कार्य कर रही है। यह क्रांतिकारियों की प्रदर्शनी विद्यार्थियों को प्रेरणा देने वाली है। क्रांतिगाथा प्रदर्शनी से निश्चित ही छात्रों एवं युवा पीढी में देशभक्ति का निर्माण होगा।”
इस प्रदर्शनी को आज विद्यार्थियों के साथ-साथ संस्था संचालक, शिक्षक-कर्मचारी वर्ग एवं ग्रामवासियों की ओर से अच्छा प्रतिसाद मिला। प्रदर्शनी के आयोजन में साधक श्री. विनायक कांगणे के साथ संस्था के शिक्षक-कर्मचारी वर्ग ने भी अच्छा सहयोग किया।








