
खेड – 20 जनवरी 2026 को तालुका के आयनी स्थित शहीद अनंत लक्ष्मण कान्हेरे विद्यालय में हिंदू जनजागृति समिति की ओर से ‘क्रांतीगाथा’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का लाभ विद्यालय के 114 विद्यार्थियों ने लिया। इस अवसर पर साधक श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने ‘क्रांतीगाथा’ प्रदर्शनी का उद्देश्य समझाया।
अभिप्राय
कु. नक्षत्रा दत्ताराम कदम, कक्षा 9वीं : हिंदू जनजागृति समिति के माध्यम से लगाई गई इस प्रदर्शनी से क्रांतिकारियों के कार्य और उनके महत्व की जानकारी मिली। देश और धर्म के लिए प्राण न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों का बहुत बड़ा योगदान समझ में आया। आज समाज में भ्रष्टाचार फैला हुआ है, इन फलक के माध्यम से उसे रोकने के बारे में जानकारी मिली।
अक्षरा कृष्णा जाधव और सेजल शिवराम भुवड, कक्षा 9वीं : इस प्रदर्शनी से प्रेरणा मिली। माता-पिता को नमस्कार करना चाहिए और हमारे लिए उन्होंने जो परिश्रम किया है, उसे समझना चाहिए। समय का महत्व, दूसरों की सेवा करना और नामस्मरण का महत्व सीखने को मिला।
कु. तन्मय पांडुरंग पाष्टे, कक्षा 9वीं : जो जानकारी मिली है, उसे आसपास के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। आलस्य छोड़कर स्वच्छता जैसे अच्छे गुण अपनाने चाहिए।
कु. संस्कृती सचिन गावडे, कक्षा 9वीं : ऐसी क्रांतिकारियों की जानकारी हमें कहीं भी पढ़ने को नहीं मिली थी।
कु. दूर्वा वामन करजवकर, कक्षा 6वीं : जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई, उन्हें हमें अपना आदर्श बनाना चाहिए।
कु. आर्या पांडुरंग जाधव, कक्षा 6वीं : राष्ट्रीय ध्वज का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए।
कु. सुज्ञा श्रीकांत यादव और कु. जान्हवी चक्रधर महाकाळ, कक्षा 6वीं : सभी को क्रांतिकारियों और देशभक्तों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में हिंदू धर्माभिमान जागृत हुआ! – मुख्याध्यापक श्री सुनील देशमाने
20 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से ‘हिंदू जनजागृति समिति’ और ‘सनातन धर्म सेवा संघ’ आयनी-मेटे की ओर से विद्यालय में कक्षा 6वीं से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए ‘क्रांतीगाथा प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया था। इस प्रदर्शनी के माध्यम से देशभक्त क्रांतिकारियों, हिंदू धर्म के संस्थापक शंकराचार्य से लेकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं के चित्रों और उनके कार्यों की जानकारी सभी को मिली।
इससे विद्यार्थियों में देशभक्ति, महान नेताओं का स्मरण, अनुशासन और हिंदू धर्माभिमान जागृत हुआ। साधकों ने सेवा-भाव से इस प्रदर्शनी की जानकारी दी। विद्यालय की ओर से सभी साधकों का आभार व्यक्त किया गया। ऐसे ही कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के जागरूक, देशप्रेमी और अनुशासनप्रिय नागरिकों के निर्माण में सहायता मिलेगी। आपके कार्य के लिए शुभकामनाएँ!








