Menu Close

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर वडाळा (मुंबई) में हिंदू जनजागृति समिति की ओार से व्याख्यान

स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में उतारकर राष्ट्ररक्षा हेतु कार्यरत बनें – सौ. धनश्री केळशीकर, हिन्दू जनजागृति समिति

सौ. धनश्री केळशीकर संबोधित करते हुए

मुंबई – स्वामी विवेकानंद के तेजस्वी विचारों का कर्मरूप में अनुकरण करते हुए अब युवाओं को जागृत होकर राष्ट्र, संस्कृति तथा धर्म की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत रहना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन हिंदू जनजागृति समिति की सौ. धनश्री केळशीकर ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित व्याख्यानमाला में किया।

वडाळा स्थित ‘नेशनल कन्नडा एज्युकेशन सोसायटी’ (एन.के.ई.एस.) के महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में यह व्याख्यान आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्राचार्या नेहा तिवारी तथा प्राध्यापक सुनील मांगले की सक्रिय सहभागिता रही।

Latest News