स्वरक्षा प्रशिक्षण लेकर राष्ट्ररक्षा की जिम्मेदारी निभाने का आवाहन!

मुंबई – समाज में बढती दुष्प्रवृत्तियां, आतंकवादी हमले, तथा युवतियों पर बढ़ते अत्याचारों के कारण स्वयं, परिवार के साथ-साथ समाज की रक्षा करना वर्तमान समय की आवश्यकता बन गई है। इसलिए युवक-युवतियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेकर राष्ट्ररक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, ऐसा आवाहनन हिंदू जनजागृति समिति की सौ. मधुरा नेज्जुर ने विलेपार्ले स्थित नवा समाज मंडल स्नातक महाविद्यालय के विद्यार्थियों से किया। समिति की ओर से महाविद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान चलाया गया था। इस अवसर पर वे संबोधित कर रही थीं।


महाविद्यालय के युवक-युवतियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। समिति के युवा संगठकों ने आत्मरक्षा से संबंधित कुछ प्रात्यक्षिक (डेमो) भी प्रस्तुत किए। इस अभियान में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया।
“इस अभियान से आत्मरक्षा की आवश्यकता समझ में आई,” ऐसा अभिप्राय श्री प्रतीक मोहिते ने व्यक्त किया।








