Menu Close

पुणे में हिंदू जनजागृति समिति आयोजित हिन्दू राष्ट्र जागृति सभाओं को मिला अभूतपूर्व प्रतिसाद

उरवडे, तळेगाव दाभाडे और पेठ में ‘हिंदू राष्ट्र-जागृति सभाओं’ का आयोजन

शहरी नक्सलवाद के विरोध में अब हिंदुओं का संगठित होना समय की आवश्यकता! – पराग गोखले, हिंदू जनजागृति समिति

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा पुणे के उरवडे (तालुका मुळशी), तळेगाव दाभाडे (तालुका मावळ) और पेठ (तालुका हवेली) में भी हिंदू राष्ट्र-जागृति सभाओं का आयोजन किया गया था। तीनों सभाओं को हिन्दुओं का अच्छा प्रतिसाद मिला।

उरवडे में सभा को मार्गदर्शन करते हुए हिंदू जनजागृति समिति के श्री पराग गोखले

उरवडे (तालुका मुळशी, जिला पुणे)

शहरी नक्सलवाद के माध्यम से हिंदुओं को भ्रमित किया जा रहा है। इसलिए सभी हिंदुओं को अब एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए, ऐसा मार्गदर्शन हिंदू जनजागृति समिति के श्री पराग गोखले ने किया। वे 11 जनवरी को उरवडे (तालुका मुळशी, जिला पुणे) में नवखंडेनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित हिंदू राष्ट्र-जागृति सभा में बोल रहे थे। इस सभा में 200 से अधिक हिंदुत्वनिष्ठ, धर्मप्रेमी और जिज्ञासु लोग उपस्थित थे।

आयोजन में धर्मप्रेमियों का सहयोग

  • उरवडे गांव के प्रखर हिंदुत्वनिष्ठ श्री अंकुश गुंड और श्री नितीन रायरीकर ने कार्यक्रम सफल होने हेतु महत्वपूर्ण सहयोग किया।
  • जिन वाडों और गांवों में बैठकें हुईं, उन सभी क्षेत्रों के कुछ लोग सभा में उपस्थित रहे।
  • सभा स्थल पर बहुत धूल उड़ रही थी, इसलिए धर्मप्रेमियों ने टैंकर बुलाकर स्वयं पूरे परिसर को पानी से धो दिया।
  • श्री नितीन रायरीकर और श्री अंकुश गुंड — दोनों ने सभा सेवा में जुड़े साधकों के रात्रि महाप्रसाद की व्यवस्था स्वयं तय की।
  • हिंदू जनजागृति समिति की ‘भुकुम शाखा’ के श्री दिनेश माझिरे, शाखा विस्तारक श्री संतोष भरणे, सोशल मीडिया सेवक श्री प्रसाद भांड, सह-सेवक श्री नवनाथ साठे, श्री मोहन सातपुते ने सभा का प्रचार व आयोजन में सहभाग किया।

पेठ (तालुका हवेली)

“मंदिरों के सरकारीकरण और वक्फ बोर्ड के शिकंजे से मंदिरों व भूमि को मुक्त किए बिना हिंदू जनजागृति समिति शांत नहीं बैठेगी” – दीपक आगवणे

पेठ में सभा को मार्गदर्शन करते हुए हिंदू जनजागृति समिति के श्री दीपक आगवणे

पेठ में आयोजित सभा में ‘हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति’ के संयोजक श्री सचिन घुले, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के पुणे जिला समन्वयक ह.भ.प. चोरघे महाराज, पेठ गांव के पुलिस पाटील श्री दत्तात्रय चौधरी, पेठ गांव के ह.भ.प. रघुनाथ किसन चौधरी, ‘चिंतामणी प्रासादिक दिंडी’ के उपाध्यक्ष श्री दत्तात्रय चौधरी, पेठ गांव की पूर्व सरपंच सौ. शोभाताई चौधरी, थेऊर गांव के ह.भ.प. ज्ञानोबा कुंजीर आदि की उपस्थिति रही। तीनों सभाओं के आयोजन में धर्मप्रेमियों ने सक्रिय भागीदारी की। सभा का नियोजन और सूत्रसंचालन भी पूर्ण रूप से धर्मप्रेमियों के माध्यम से संपन्न हुआ।

पेठ, तालुका हवेली में हुई सभा में हिंदू जनजागृति समिति के श्री दीपक आगवणे ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत के मंदिरों और उनके भूभागों को सरकारी नियंत्रण और वक्फ बोर्ड के शिकंजे से मुक्त किए बिना हिंदू जनजागृति समिति शांत नहीं बैठेगी। इस अवसर पर गांव के ह.भ.प. तुषार आबा चौधरी ने दीप प्रज्वलन किया।

आयोजन में धर्मप्रेमियों का सहयोग

  • पेठ गांव के श्री ललित चौधरी और श्री गणेश गावडे ने मंच व प्रदर्शनी सजावट में सहयोग किया तथा सोरतापवाडी के श्री प्रज्वल चौधरी ने फ्लेक्स सजावट हेतु सहयोग किया।
  • हिंदू जनजागृति समिति की ‘हडपसर शाखा’ के श्री अथर्व खडसरे, श्री देव बुर्‍हाडे, श्री शुभम डोणवाडे, श्री उत्कर्ष मुळे तथा सोरतापवाडी शाखा के श्री बसवराज बिराजदार, श्री उत्तम गुंजाळ महाराज, श्री शुभम चोरघे, श्री दत्ता चौधरी, श्री किसन मेमाणे ने प्रचार एवं आयोजन में सक्रिय भागीदारी की।
  • पेठ गांव के क्रियाशील धर्मप्रेमी कु. तन्मय चौधरी ने नियमित प्रचार हेतु समय दिया और सभा के दिन उत्साहपूर्वक साहित्य लाने-ले जाने में सेवा की।

तळेगाव दाभाडे (तालुका मावळ)

“राम जन्मभूमि के बाद अब हिंदू राष्ट्र स्थापना हेतु संघर्षरत रहना आवश्यक” – नागेश जोशी

तळेगाव दाभाडे में आयोजित सभा में हिंदू जनजागृति समिति के श्री नागेश जोशी ने कहा कि राम जन्मभूमि के बाद अब हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए संघर्षरत रहना आवश्यक है। तीनों स्थानों पर धर्मप्रेमियों ने उत्स्फूर्त प्रतिक्रिया दी।

आयोजन में धर्मप्रेमियों का सहयोग

  • तळेगाव दाभाडे के प्रखर हिंदुत्वनिष्ठ श्री निवृत्ती चेअर और श्री राहुल चौघुले ने कार्यक्रम की सफलता हेतु महत्वपूर्ण सहयोग किया।
  • व्याख्यान में ‘वडगाव न्यायालय बार चेंबर’ के अधिवक्ता श्री अमोल दाभाडे उपस्थित थे।
  • ‘रेनो सोसायटी’ के जीवनविहार के सदस्यों ने आगे बढ़कर सभा के प्रचार में सहयोग किया।

इस अवसर पर सनातन संस्था की ओर से ग्रंथ प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला।

Latest News