१० दिन में पशुवधगृहों को गिराएंगे ! – जिला प्रभारमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल का आश्वासन !

तिसगांव (तहसील पाथर्डी, जिला अहिल्यानगर) : यहां पिछले अनेक दिनों से अवैध पशुवधगृहों में खुलेआम गोवंश की हत्या की जा रही है । इस संदर्भ में स्थानीय नागरिकों द्वारा बार-बार शिकायतें कर भी प्रशासन केवल दिखाने के लिए अथवा तात्कालिक ‘कार्रवाई’ की जाती है । इस संदर्भ में हिन्दू जनजागृति समिति ने यहां चल रहे एक अनशन को समर्थन दर्शाते हुए अहिल्यानगर में मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन प्रस्तुत किया, साथ ही जिला प्रभारमंत्री श्री. राधाकृष्ण विखे – पाटिल, निवासी उपजिलाधिकारी श्री. दादासाहेब गीते, जिला पुलिस अधीक्षक श्री. सोमनाथ घारगे, मंडल पुलिस उपायुक्त श्री. दत्तात्रेय कराळे को भी ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर जिला प्रभारमंत्री श्री. राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने समिति को १० दिनों में तिसगांव के सभी पशुवधगृह ध्वस्त करने का आश्वासन दिया ।

इस ज्ञापन में तिसगांव परिसर के सभी पशुवधगृह स्थाईरूप से बंद किए जाएं, साथ ही गोवंश हत्याबंदी कानून का कठोर कार्यान्वयन कर संबंधित लोगों पर तत्काल अपराध पंजीकृत किए जाएं तथा अनशन के लिए बैठे संतों एवं गोरक्षकों की मांगों की अनदेखी किए बिना प्रशासन तुरंत सकारात्मक कदम उठाएं, ये मांगें की गईं ।

इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती सुरेखा विद्दे, श्री. रामेश्वर भुकन, हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के अजिंक्य गायकवाड, ‘हनुमान हिन्दसेवा मंडल’ के श्री. नाना भोरे, गोरक्षक श्री. विजय घुगे, बजरंगदल गोरक्षा प्रमुख श्री. दिनेश हिरगुडे, जिला हिन्दू संगठक श्री. बापू ठाणगे, महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के श्री. भरत शिंदे, बजरंग दल के श्री. सतीश (नाना) मोरे आदि उपस्थित थे ।

अवैध पशुवधगृहों पर ठोस एवं स्थाई कार्रवाई हो; इस मांग को लोकर तहसील के समस्त गोरक्षकोंसहित ७ जानेवारीपासून तालुक्यातील समस्त गोरक्षकांसह ह.भ.प. मुकुंद महाराज जाटदेवळेकर, तारकेश्वर गढ के महंत श्री आदिनाथ शास्त्री महाराज, समर्थभक्त मंदारबुवा रामदासी, राम महाराज झिंजुरके, गोविंद महाराज जाटदेवळेकर, गोरक्षक मुकुंद भाऊ गरजे आदि ७ जनवरी से प्राणांतिक अनशन के लिए बैठे हैं ।








