-
वार्डन और शिक्षक निलंबित
-
हिन्दुओं ने किया विरोध प्रदर्शन

पालघर: रैगिंग के मामले में महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एक अज्ञात मुस्लिम छात्रा द्वारा अपनी ही सहपाठी छात्रा को जबरन ‘नमाज’ पढने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने हॉस्टल वार्डन और एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
यह घटना रविवार रात पोशेरी स्थित आइडियल फाउंडेशन कॉलेज में हुई। घटना के बाद हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सोमवार रात इस संबंध में FIR दर्ज की। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि, यह मामला रैगिंग से जुड़ा हो सकता है, ऐसा एक अधिकारी ने बताया।
हिन्दू छात्रा पर डाला गया नमाज़ पढ़ने का दबाव…
महाराष्ट्र के पालघर में फिर से धर्मद्रोही हरकत….
डॉक्टरी कोर्स से जुडी पीड़िता हुई मानसिक प्रताड़ित…
सनातनी संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन सक्रिय….#Palghar #Maharashtra pic.twitter.com/VtkrTjmpLT— Sudarshan News (@SudarshanNewsTV) January 7, 2026
इस्लामिक प्रार्थना करने का बनाया दबाव
पीडिता की शिकायत के अनुसार, नासिक की रहने वाली प्रथम वर्ष की फिजियोथेरेपी छात्रा को हॉस्टल की पांचवीं मंजिल पर एक नकाबपोशी छात्रा ने रोका। उसने पीडिता के इनकार के बावजूद उस पर इस्लामिक प्रार्थना करने का दबाव बनाया, जिससे डर का माहौल बन गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “पीड़िता ने अगले दिन सुबह अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद, कॉलेज प्रबंधन से कथित तौर पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिवार ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) से संपर्क किया।”
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पालघर के पुलिस अधीक्षक (SP) यतिश देशमुख ने स्थिति की समीक्षा के लिए कॉलेज परिसर का दौरा किया। एसपी देशमुख ने कहा, “हमने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और महाराष्ट्र रैगिंग प्रतिबंध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अन्य छात्रों के बयान दर्ज कर रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
बाद में विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यकर्ताओं ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर कॉलेज के कामकाज की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।








