Menu Close

गोवा में अवैध नाइट क्लबों पर कार्रवाई की जाए – सुराज्य अभियान

हडफडे स्थित नाइट क्लब दुर्घटना की पृष्ठभूमि में ‘सुराज्य अभियान’ की ओर से उत्तर गोवा के जिलाधिकारी को ज्ञापन

निवेदन देने के बाद जिल्हाधिकारी कार्यालय के समक्ष, बाईं ओर से श्री प्रमोद नाणोस्कर और अधिवक्ता रूपेश गावस

पणजी (गोवा) – हडफडे स्थित नाइट क्लब में हुई दुर्घटना की पृष्ठभूमि में ‘सुराज्य अभियान’ की ओर से उत्तर गोवा के जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बने राज्य के अवैध नाइट क्लबों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

यह ज्ञापन देते समय ‘सुराज्य अभियान’ के श्री प्रमोद नाणोस्कर, अधिवक्ता रूपेश गावस और श्री राज बोरकर उपस्थित थे।

ज्ञापन में कहा गया है कि, हडफडे स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में हुई भीषण दुर्घटना से गोवा की सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। इस घटना से यह भी सामने आया है कि गोवा के कई नाइट क्लबों, पार्टी स्थलों और बड़े आयोजनों के स्थानों के पास अनिवार्य अग्नि सुरक्षा लाइसेंस (परमिट) नहीं हैं और आवश्यक सुरक्षा उपाय भी नहीं किए गए हैं।

हालांकि इस दुर्घटना के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ है और सुरक्षा की दृष्टि से कुछ कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन घटना के बाद की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। राज्य भर में कड़ी, पारदर्शी और स्थायी निवारक व्यवस्था लागू करना अत्यंत आवश्यक है।

इसी पृष्ठभूमि में ‘सुराज्य अभियान’ ने निम्नलिखित मांगें की हैं..

  • हडफडे दुर्घटना मामले में नाइट क्लब प्रबंधन सहित अन्य जिम्मेदारों की जिम्मेदारी तय की जाए तथा दोषी सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
  • राज्य के सभी नाइट क्लब और पार्टी स्थलों का तत्काल ऑडिट (निरीक्षण) कर लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा, क्षमता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जाए। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आपराधिक कार्रवाई की जाए तथा नाइट क्लब जैसे स्थलों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश लागू कर उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Latest News