Menu Close

सुधागढ (रायगड) में हिंदू राष्ट्र-जागृति सभा, हिंदुओं ने लिया संगठित होने और वीरता जागृत करने का संकल्प

175 से अधिक लोग शामिल

हिंदू धर्म पर हो रहे हमलों का प्रतिकार कर हिंदू राष्ट्र की स्थापना हेतु वीरता जागृत करें – सुनील कदम, हिंदू जनजागृति समिति

सुधागढ़ (जिला रायगढ) – वर्तमान में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं और उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं। भारत में भी हिंदू संगठित न होने के कारण, 100 करोड हिंदुओं के देश में ऐसी ही स्थिति बनती जा रही है। हिंदू धर्म और हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। लव जिहाद, धर्मांतरण, गोहत्या, मंदिरों का सरकारीकरण और हलाल जिहाद के माध्यम से हिंदुओं को समाप्त करने का षड्यंत्र देशभर में चल रहा है। इसलिए हिंदुओं को अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए हिंदू धर्म पर हो रहे आक्रमणों का प्रतिकार करना चाहिए और हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए अपने भीतर वीरता जागृत करनी चाहिए, ऐसा मार्गदर्शन हिंदू जनजागृति समिति के श्री सुनील कदम ने दिया। वे राबगांव में आयोजित हिंदू राष्ट्र-जागृति सभा में बोल रहे थे।

श्री सुनील कदम के हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित कर सभा का शुभारंभ हुआ। धारकरियों ने प्रेरणा मंत्र और ध्येय मंत्र का उच्चारण किया। सभी हिंदुओं ने हिंदू राष्ट्र की स्थापना की शपथ ली। समिति की ओर से स्व-संरक्षण प्रशिक्षण के प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किए गए और सभा का समापन हुआ। सभा में 175 से अधिक हिंदू उपस्थित थे।

विशेषतापूर्ण

सभा के एक दिन पहले गांवव में ग्रामसभा रहित रखकर अगले दिन की सभा में अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

पास के गांवव से आए कुछ युवकों ने अपने गांवव में भी ऐसी सभा आयोजित करने की मांग की।

ग्रामवासियों और शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान के धारकरियों ने सभा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्व-संरक्षण के प्रात्यक्षिक देखकर अनेक युवतियों ने प्रशिक्षण वर्ग के लिए नामांकन कराया।

Latest News