Menu Close

‘हिंदू लडकी को फंसाने पर मिलते है 10 लाख रुपये’ – मुस्लिम पत्नी ने ही पति के लव जिहाद का किया खुलासा

पति को २० लाख रुपये मिलने की जानकारी

देश में लव जिहाद की बढती घटनाओं को रोकने के लिए लव जिहादियों को दंड देने के लिए तुरंत कानून बनाने की आवश्यकता है ! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

केंद्रपाडा (ओडिशा) – यहां फरीदा नाम की एक मुस्लिम महिला ने अपने पति सैजुद्दीन खान द्वारा किए गए लव जिहाद का खुलासा किया है । इस प्रकरण में उसने पुलिस अधीक्षक को दी गई अपनी शिकायत में कहा है, ‘मेरा पति सैजुद्दीन खान हिन्दू लडकियों को यह कहकर धोखा देता था कि वह अविवाहित है । फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के पश्चात उन पर विवाह का दबाव डालता था । कुछ मुस्लिम संगठन हिन्दू लडकी से विवाह करने पर १० लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देते हैं ।’

फरीदा ने अपनी शिकायत में आगे कहा, ‘मैंने एवं सैजुद्दीन ने वर्ष २०२० में विवाह किया था । हमारा एक बच्चा भी है । बच्चा होने के २ वर्ष बाद सैजुद्दीन ने मुझे छोड दिया । उसके बाद उसने एक हिन्दू महिला को यह कहकर प्यार के जाल में फंसाया कि वह अविवाहित है । उसके बाद उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा बाद में उससे विवाह किया । कुछ समय बाद सैजुद्दीन ने दूसरी मुस्लिम महिला से भी विवाह किया । हाल ही में सैजुद्दीन ने एक और हिंदू महिला को धोखा देकर उससे विवाह किया । सैजुद्दीन को २ हिन्दू लडकियों से विवाह करने के लिए २० लाख रुपये मिले हैं । पैसे मिलने के बाद वह उन महिलाओं को छोड देता था ।’

लव जिहाद की एक और शिकायत !

नागपुर परिसर की एक लडकी के पिता ने पुलिस से संपर्क किया तथा एक लव जिहादी पर बेटी को बहला-फुसलाकर विवाह करने तथा हैदराबाद ले जाने का आरोप लगाया । केंद्रपाडा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया ने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है तथा प्राप्त प्रमाणों के आधार पर कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।

Read more on Love Jihad

Latest News